
बॉलीवुड में अपने दमदार एक्टिंग और आवाज से आयुष्मान खुराना ने लोगों के दिल में अलग पहचान बना ली है। एक्टर ने विक्की डोनर और ड्रीम गर्ल 2 जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब एक बार फिर एक्टर चर्चा में है। इसका कारण कोई फिल्म या गाना नहीं बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव है। इस लोकसभा चुनाव में एक्टर को काफी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभिनेता आयुष्मान खुराना को भारत के चुनाव आयोग ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अभिनेता को आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में युवाओं से मतदान करने के लिए जागरूक और उन्हें वोट देने की अपील करने के लिए चुना है। हाल ही में, आयुष्मान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं, '101 बहाने हैं वोट न डालने के, पर एक ही रीजन काफी है वोट डालने के लिए।' इस अभियान के जरिए आयुष्मान देश के युवाओं को जागरूक करेंगे कि वे आगे आएं और संसद में हमारे देश के अगले नेताओं को चुनने के अपने अधिकार का प्रयोग करें।
Updated on:
03 Apr 2024 10:20 am
Published on:
02 Apr 2024 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
