8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयुष्मान खुराना ने ‘वर्ल्ड कैंसर डे’ पर पत्नी के लिए किया पोस्ट, शेयर की सर्जरी की फोटो

आयुष्मान खुराना ने आज वर्ल्ड कैंसर डे पर पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ताहिरा की तस्वीरें भी शेयर की है और उन्होंने अपनी पत्नी की कैंसर को हराने में उनकी बहादुरी के लिए सराहना की है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Janardan Pandey

Feb 04, 2024

ayushmann_and_tahira_.jpg

आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए शेयर किया खास पोस्ट

आयुष्मान खुराना ने आज 'वर्ल्ड कैंसर डे' पर पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ताहिरा की तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी कैंसर को हराने में उनकी बहादुरी के लिए सराहना की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की 4 फोटो
पोस्ट में आयुष्मान ने पहली फोटो अपनी और ताहिरा की सेल्फी लेते हुए लगाई है, दूसरी में ताहिरा की सर्जरी के निशान को दिखाते हुए फोटो है, जबकि तीसरी और चौथी फोटो में ताहिरा नजर आ रही हैं।

इन फोटोज के साथ आयुष्मान ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "वह लड़की, जिससे मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी में हट नंबर 14 में समोसा और चाय पीते हुए देखा था। आपके दिल और आत्मा से मुझे प्यार है ताहिरा कश्यप। हैशटैग वर्ल्ड कैंसर डे।"


ताहिरा को 2019 में कैंसर का चला था पता
फिल्म निर्माता-लेखिका ताहिरा कश्यप 2019 में स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। इसके बाद उन्होंने बहादुरी के साथ इस गंभीर बीमारी को मात दी और आज वह खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं।
उन्होंने मीडिया से अपनी कैंसर यात्रा के बारे में बातचीत करते हुए कहा था, "मैंने उस समय हार नहीं मानी और खूब एक्सरसाइज किया। मैं उस समय दोहरी जिंदगी जी रही थी। मैं उस दौरान रात में घंटों रोती रहती थीं और सुबह एक खुशहाल इंसान की भूमिका निभाती थी, ताकि मैं अपने बच्चों के सामने हारी हुई ना दिखूं।"