15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिम-झिम बारिश का लुफ्त उठाती दिखी बाहुबली फेम एक्ट्रेस, ऐसे किया डांस, वीडियो हुआ जमकर वायरल

हाल में tamanna bhatia का ये डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jun 30, 2019

bahubali fame Tamanna Bhatia rain dance video

bahubali fame Tamanna Bhatia rain dance video

इन दिनों तपती गर्मी और जला देने वाली धूप से हम कितना परेशान है। लेकिन इन गर्मी भरे दिनों जब- जब बारिश होती हैं, हम कैसे खुशी से झूम उठते हैं। ऐसा ही कुछ इस मशहूर एक्ट्रेस ने भी किया है। अब जल्द ही मानसून शुरू होने वाला है। मुंबई की बारिश ने भी दस्तक दे दी है। इसी बारिश का लुफ्त उठाते हुए हाल में बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी नजर आई। हाल में उनका ये डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जब से मुंबई में ये रिम-झिम बारिश शुरू हुई है न सिर्फ आम लोगों बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी मानसून का बड़े ही क्यूट अंदाज में स्वागत कर रहे हैं। बारिश के इस मौसम का हर कोई अपने अंदाज में लुत्फ उठा रहा है। इसी बीच 'बाहुबली' की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी मानसून का वेलकम करते हुए एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह डांस करती दिखाई दे रही हैं।

tamanna bhatia का ये डांस वीडियो उनके फैन इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। देखिए वीडियो में तमन्ना बारिश में कितने फनी अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। घर की छत पर तमन्ना ने मुंबई की बारिश का जमकर मजा लिया। तमन्ना के साथ इस वीडियो में उनकी कुछ दोस्त भी नजर आ रही है। दोनों ही छत पर चढ़कर फनी डांस करती हुई दिख रही हैं।

बता दें कि तमन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ऐसी छोटी-छोटी चीजें शेयर करती रहती हैं। गौरतलब है की ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में नजर आने वाली हैं।