
बप्पी लहिरी भारतीय गायक
Happy Birthday Bappi Lahiri: बॉलीवुड के मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का आज जन्म दिवस है। बॉलीवुड में ‘बप्पी दा’ से फेमस बप्पी लहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। ‘बप्पी दा’ ने अपनी करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। बप्पी लहिरी ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया। उनके गानों ने बॉलीवुड में पॉप सिंगिंग की नई दिशा तय की। आज भी ‘बप्पी दा’ के गानों को लोग खूब सुनते हैं। बॉलीवुड में उनके गानों को आज भी रेमिक किया जाता है। उनके चार्टबस्टर्स ने फैंस के बीच खूब धूम मचाई। ‘बप्पी दा’ सिर्फ अपनी गायिका के लिए फेमस ने थे बल्कि लोग उन्हें 'गोल्ड किंग' के नाम से भी जानते थे।
डिस्को किंग ‘बप्पी दा’ 80 के दशक में मशहूर सिंगर थे। उस समय ‘बप्पी दा’ ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। ‘बप्पी दा’ को सोना पहनना बहुत अच्छा लगता था। गानों के अलावा उन्हें अपनी सोने की जूलरी पहनने और गोल्ड प्रेम के लिए भी जाना जाता था। 80 के दशक से लेकर साल 2022 तक बप्पी एक इकलौते ऐसे सिंगर थे जो ढेर सारा सोना पहने नजर आते थे। गोल्ड के साथ-साथ उनके अच्छे -अच्छे कपड़ों को पहनने का भी खूब शौक रहा। उनके स्टाइल को देख लोग उन्हें आइकॉन कहने लगे थे।
5,000 गाने कंपोज किए थे ‘बप्पी दा’
‘बप्पी दा’ का इंडस्ट्री में 48 साल का करियर था। उन्होंने अपने करियर में करीब 5,000 गाने कंपोज किए। इसमें उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसमी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था। अब उनके जाने से गानों में वो डिस्को के तड़के की कमी जरूर खलता है।
गोल्ड को लेकर ‘बप्पी दा’ ने क्या कहा था जानिए
अपने गोल्ड प्रेम के बारे में एक बार बप्पी लहिरी ने इंटरव्यू में कहा था, “मैं हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली को काफी पसंद करता था। वो हमेशा गले में सोने की एक चैन पहना करते थे और मुझे उनका ये अंदाज खूब पसंद आता था। जिसके बाद मैंने मन बनाया कि एक सफल सिंगर बनने के बाद उतना सोना पहनना है जितना मुझे सफलता मिलेगी।”
बप्पी लहिरी के पास था इतना सोना
रिपोर्ट के अनुसार, ‘बप्पी दा’ के पास 754 ग्राम सोना और 4.62 ग्राम चांदी मौजूद थी। साल 2014 में बप्पी लहिरी ने चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ही दी थी। इतना ही नहीं बप्पी का गोल्ड प्रेम इतना ज्यादा था कि साल 2021 में धनतेरस के मौके पर उनकी पत्नी ने उन्हें सोने का चाय सेट गिफ्ट किया था। ‘बप्पी दा’ सोने को बहुत ही संभाल कर रखते थे। सूत्रों की माने तो बप्पी दा ने सालों से चेन, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, गणेश की मूर्तियां, हीरे से जड़े ब्रेसलेट, यहां तक कि सोने के फ्रेम और सोने के कफ़लिंक जमा किए थे। जो कि अब उनके निधन के बाद बंद अलमारी के अंदर रखे गए हैं और अब ये उनके परिवार की विरासत का हिस्सा हैं।
Updated on:
27 Nov 2023 04:25 pm
Published on:
27 Nov 2023 04:24 pm
