2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बाटला हाउस’ देखने वाले दर्शकों ने हॉल से बाहर आकर बताया मूवी का पूरा हाल, देखें किसने क्या कहा

कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जिन्होंने 'बाटला हाउस' ( Batla House Public Review ) और मिशन मंगल ( Mission Mangal ) दोनों देखी हैं। उनमें से अधिकतर का कहना है कि दोनों मूवीज में से 'मिशन मंगल'...

2 min read
Google source verification
Batla House Public Review

Batla House Public Review

मुंबई। जॉन अब्राहम की मूवी 'बाटला हाउस' ( Batla House Movie ) 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' ( Mission Mangal ) से है। थियेटर्स में जाकर 'बाटला हाउस' देखने वाले दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। कैमरे पर अपना रिव्यू देने वाले सिनेप्रेमियों की माने तो इस मूवी में जान अब्राहम ने कमाल का काम किया है।

Batla House Public Review

दर्शकों में से एक ने बताया कि जॉन की एक्टिंग लाजवाब है। ऐसी मूवीज के लिए वह सबसे फिट कलाकार हैं। एक अन्य दर्शक ने कहा कि मूवी को देखने को बाद आपको बाटला हाउस प्रकरण की पूरी जानकारी मिल जाती है। दिल्ली पुलिस और राजनेताओं को इस प्रकरण को लेकर क्या रवैया था, इसकी भी पूरी डिटेल दिखाई गई है।

'बाटला हाउस' में गानों को लेकर दर्शक कुछ खास नहीं बता पाए। क्योंकि मूवी में एक ही गाना है 'साकी साकी....'। दर्शकों का कहना है कि वैसे इस तरह के विषय पर बनी मूवीज में गानों की जरूरत भी नहीं है। हालांकि नोरा फतेही का ये गाना बेहद पसंद किया गया है।

मूवी को देखने के लिए महिलाओं और बच्चों ने भी सिनेमाघरों का रुख किया। इनका भी कहना है कि जॉन अब्राहम इस मूवी की जान हैं। बाटला हाउस के एक-एक घटनाक्रम को बड़ी बारीकी से दिखाया गया है। दूसरी ओर कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जिन्होंने 'बाटला हाउस' और मिशन मंगल दोनों देखी हैं। उनमें से अधिकतर का कहना है कि दोनों मूवीज में से 'मिशन मंगल' भारी पड़ती नजर आ रही है।

Story Loader