11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benny Dayal 40th Birthday: पत्रकारिता से बॉलीवुड का तय किया सफर, अब इंडस्ट्री में है जबरदस्त फेम, क्या आपने पहचाना?

अपने जबरदस्त गानों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में फेमस हुए सिंगर बेनी दयाल आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका बॉलीवुड तक का सफर बहुत रोमांचक रहा है। आइए डालते हैं एक नजर उनकी जर्नी पर।

less than 1 minute read
Google source verification
Benny Dayal 40th Birthday: पत्रकारिता से बॉलीवुड का तय किया सफर, अब इंडस्ट्री में है जबरदस्त फेम, क्या आपने पहचाना?

Benny Dayal 40th Birthday

Benny Dayal 40th Birthday: पार्टी ऑल नाइट, पप्पू कांट डांस और बदतमीज दिल जैसे जबरदस्त गानों से मशहूर हुए सिंगर बेनी दयाल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज वो अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बेनी ‘एस 5 बैंड’ के मेंबर हैं। बेनी दयाल के गाने पार्टियों में रंग जमाने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से सिंगिंग का तय किया सफर

बेनी दयाल 13 मई 1984 को अबुधाबी में जन्मे थे। बेनी का परिवार केरल के कोल्लम जिले से ताल्लुक रखता है। बेनी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई अबुधाबी के इंडियन स्कूल से की और उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से की है। इसके बाद इसी कॉलेज जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई की।

यह भी पढ़ें: ‘बाउजी आप जाइए…’ जब मनोज बाजपेयी ने बीमार पिता से ‘शरीर छोड़ने’ को कहा, छा गया था सन्नाटा

आपको बता दें कि बेनी दयाल ने करियर की शुरुआत एक बीपीओ में काम करके की थी। इसके बाद उन्होंने एक पत्रकार के रूप में भी काम किया। मीडिया इंडस्ट्री में हाथ आजमाने के बाद सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और वहां अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाई।

मॉडल थीं बेनी की पत्नी

बेनी दयाल ने साल 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड कैथरीन थंगम से शादी की थी। कैथरीन पेशे से एक मॉडल थीं लेकिन शादी होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी। दोनों की पहली मुलाकात 2010 में एक फ्रेंड के जरिए हुई थी।