3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुश्किल से इतने करोड़ के पार पहुंचा ‘भेड़िया’, क्या मिल पाया रविवार का फायदा?

Bhediya Box Office Collection Day 10: वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म अपनी रिलीज के चौथे दिन से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए जूझती रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर महज एवरेज बिजनेस किया है।

2 min read
Google source verification
Bhediya Box Office Collection Day 10

Bhediya Box Office Collection Day 10

Bhediya Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) 20 नवंबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिससे मेकर्स से लेकर दर्शकों ने कमाई के मामले में काफी उम्मीदें लगाई हुई थीं, लेकिन फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म की कहानी हालांकि, लोगों को काफी पसंद आई हैं, लेकिन फिर भी फिल्म ने अब तक काफी कम कमाई की है। फिल्म के बजट के मुकाबले में रिलीज के दूसरे हफ्ते में जाकर फिल्म ने थोड़ा दम दिखाते हुए बजट की आधी कमाई की है। शुरूआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी उछाल मारने वाली इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं।


10वें दिन 'भेड़िया' ने किया इतना बिजनेस

पिछले शुक्रवार 25 नवंबर को सिनेमाघरो में रिलीज हुई वरुण धरन और कृति सेनन (Varun Dhawan-Kriti Sanon Film) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya Box Office Collection) ने रिलीज के शुरूआत दिनों में काफी अच्छी कमाई की थी, जिसको देखने के बाद ये दावा किया जा रहा था कि फिल्म बड़े आराम से अपने बजट यानी 60 करोड़ को पार कर जाएगी, लेकिन रिलीज के चौथे दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है।

फिल्म को मिल रे केवल रिव्यू

डायरेक्टर अमर कौशिक (Amar Kaushik) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन कलेक्शन के मामले में ये फिल्म एवरेज ही साबित रही। फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद फिल्म ने 50 करोड़ का आकंड़ा तो पार कर लिया, लेकिन फिल्म के बजट के मुकाबले अभी 10 से 11 करोड़ की कमाई अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: एक नजर इधर भी... Kriti Sanon का ग्लैमरस लुक उड़ देगा आपके भी होश


बाकी फिल्मों से पीछे रही भेड़िया

वरुण धवन और कृति सेनन (Varun Dhawan-Kriti Sanon Film Bhediya) की इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसको देखने के लिए बेताब थे, लेकिन जिस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं, लगता नहीं की आने वाले समय में फिल्म अपने बजट के मुकाबले कमाई कर पाएगी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑपिस पर हिट रही, लेकिन कमाई के मामले में कई फिल्मों से पीछे ही रह गए। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया था।

कमाई के आंकड़ें

पहले वीकएंड पर फिल्म ने 28.55 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म ने पहले सफ्ताह में कुल 42.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दूसरे वीकएंड के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। दूसरे शुक्रवार को भेड़िया ने 2 करोड़ की कमाई की। शनिवार को फिल्म के बिजनेस में थोड़ा उछाल नजर आया। नौवें दिन फिल्म ने 3.7 करोड़ जुटाए। अब फिल्म के 10वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। रविवार के दिन छुट्टी की वजह से फिल्म ने 4.5 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ अब यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 52.26 करोड़ हो चुका है।

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने वाले थे Karan Johar? फिर अंबानी ने दिए 300 करोड़ - एक्टर का दावा

Story Loader