2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhumika Chawla Birthday: ‘तेरे नाम’ की निर्झरा याद है? जानते भी हैं सलमान की ये हीरोइन आजकल क्या कर रही हैं?

Bhumika chawla Birthday: तेरे नाम रिलीज होने के बाद भूमिका चावला रातोंरात स्टार बन गई थीं।

3 min read
Google source verification
bhumika_h.jpg

Bhumika chawla Birthday: साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' में निर्झरा का रोल करने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला का आज, 21 अगस्त को जन्मदिन है। भूमिका इन दिनों हिन्दी फिल्मों में ना के बराबर नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि वो आजकल क्या कर रही हैं।

bhumika_cg.jpg

दिल्ली में पंजाबी परिवार में पैदा हुईं भूमिका चावला ने साउथ सिनेमा के जरिए साल 2000 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की। पवन कल्याण और महेश बाबू जैसे सितारों के साथ शुरुआती दौर में ही भूमिका ने काम किया।

bhumika_tere.jpg

भूमिका ने साल 2003 में हिन्दी सिनेमा का रुख किया। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' में काम किया। फिल्म सुपरहिट रही और भूमिका को भी खूब पसंद किया गया।

bhumika_husnand_bharat_-_copy.jpg

भूमिका ने साल 2007 में भरत ठाकुर से शादी की और फिल्मों के साथ-साथ दूसरी चीजों में खुद को बिजी करने लगीं।

bhumika_chaw.jpg

तेरे नाम की जबरदस्त सफलता के बाद भूमिका को कई फिल्में मिलीं लेकिन कोई बड़ी हिट उनके हिस्से नहीं आई। धीरे-धीरे वो हिन्दी सिनेमा के पर्दे से दूर हो गईं। साउथ में भी वो साइड रोल तक सिमट गईं।

bhumika_chal.jpg

भूमिका चावला आजकल होर्स राइडिंग, बास्केटबॉल सीखने और दूसरी ऐसी एक्टिविटी में काफी समय गुजार रही हैं। वो अक्सर ही अपने इंस्टा पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। जिसमें वो कभी होर्स राइडिंग करते तो कभी किसी खेल में हाथ आजमाती दिखती हैं।

bhumi_chawla_-_copy.jpg

भूमिका चावला इस साल आई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं। तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी वो छोटे-छोटे रोल कर रही हैं।

bhumii.jpg

भूमिका चावला को भले बड़े रोल ना मिलें लेकिन वो फिल्में लगातार कर रही हैं। फिल्मों के अलावा सीरियल्स, ओटीटी और म्यूजिक वीडियो का भी वो हिस्सा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी भूमिका एक्टिव हैं और उनकी फॉलोविंग भी जबरदस्त है।