हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के गुस्सैल बर्ताव के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। जंहा एक तरफ यूजर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे थे वहीं अब वो खुलकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान पर आरोप लगा था कि वो सिद्धार्थ का फेवर कर रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि सलमान खान (Salman Khan) आन वाले एपिसोड में सिद्धार्थ को आड़े हाथों लेंगे। सलमान, सिद्धार्थ को खूब सुनाएंगे भी और साथ में एक बड़ी बात भी कह देंगे। सिद्धार्थ शुक्ला को सलमान बोलेंगे कि तुम्हे इस इंडस्ट्री में काम करना है या नहीं। सिद्धार्थ की लगातार हरकतों को देखकर सलमान ने सिद को गुस्से में ऐसा बोला है।