9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस 17: Ex के प्यार में डूबे तलाकशुदा मुनव्वर, 150 कैमरों के सामने आयशा के साथ चल रहा नैन-मटक्का

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में आयशा खान की एंट्री के बाद मुनव्वर फारुकी का असली चेहरा सामने आ गया है। मुनव्वर और आयशा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 21, 2023

ayesha_khan.jpg

मुनव्वर और आयशा का रोमांस

Bigg Boss 17: शो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। घर में आयशा खान की एंट्री के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर मुनव्वर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर और आयशा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।


यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui हुआ बेनकाब! आयशा खान के बाद एक्स गर्लफ्रेंड Nazila Sitaishi ने कर दिया बहुत बड़ा खुलासा

बिग बोस के घर में मुनव्वर का शुरू हुआ रोमांस
प्रोमो की शुरुआत नॉमिनेशन के साथ होती है। सबसे पहले नील भट्ट ईशा मालवीय को नॉमिनेट करते हैं। वहीं, ईशा ऐश्वर्या को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं कि उनकी नील के अलावा किसी के साथ नहीं दिखती है। अंकिता भी ऐश्वर्या को नॉमिनेट करती हैं। इसके बाद आयशा मुनव्वर से कहती हैं कि आज आप व्हाइट शर्ट पहनो।
इसके बाद दोनों साथ में बैठे हुए इशारों-इशारों में बात करते हैं। एक तरफ जहां समर्थ मुनव्वर के साथ मजे लेते हैं। ऐश्वर्या नील से कहती हैं कि घर में ये दोनों लोगों को बेवफूक समझते हैं। घर में मुनव्वर और आयशा को साथ में देखकर फैंस भड़क रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर मुनव्वर को फेक बता रहे हैं।