बॉलीवुड

छोटी बहन विजेता के र‍िसेप्शन में रोमांटिक अंदाज में दिखे ब‍िपाशा- करण, सामने आई खास तस्वीरें

Vijayeta Basu का र‍िसेप्शन 26 फरवरी को आयोज‍ित किया गया।

2 min read
Feb 27, 2019
bipasha basu sister vijayeta basu Reception photos

बॉलीवुड एक्ट्रेस Bipasha Basu की बहन Vijayeta Basu ने 25 फरवरी को अपने बॅायफ्रेंड करण तलरेजा संग शादी की है। शादी के बाद व‍िजेता बसु का र‍िसेप्शन 26 फरवरी को आयोज‍ित किया गया। इस रिसेप्शन में बिपाशा बसु की बहन व‍िजेता बसु रॉयल अंदाज में दिखाई दीं।

इस सेल‍िब्रेशन में ब‍िपाशा बसु अपने पति Karan Singh Grover के साथ रोमांटिक होती नजर आई। ब‍िपाशा ने इस दौरान एम्ब्राइडेड लहंगा पहना हुआ था। वहीं करण स‍िंह ग्रोवर स्टाइल‍िश ब्लैक कुर्ते में नजर आए। गौरतलब है की विजेता की शादी की खास तस्वीरें इस वक्त Social Media पर वायरल हो रही है।

ब‍िपाशा बसु ने खुद बहन की शादी की तस्वीरें अपलोड की हैं। ब‍िपाशा ने तस्वीरें शेयर करते हुए ल‍िखा, 'मेरी छोटी गुड़‍िया शादी के लिए तैयार होते हुए।' गौरतलब है की व‍िजेता बसु कई सालों से बॉयफ्रेंड करण तलरेजा को डेट कर रही हैं।

इन फोटोज में ब‍िपाशा बसु बहन व‍िजेता और पत‍ि करण स‍िंह ग्रोवर संग नजर आ रही हैं। शादी के दौरान वह पिंक कलर की स‍िल्क साड़ी में नजर आईं। शादी के दौरान केवल केवल ब‍िपाशा के पैरेंट्स और करीबी दोस्तों को बुलाया गया।

शादी से पहले ब‍िपाशा बसु ने बहन और दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी भी की। इस दौरान की फोटोज भी वायरल हो रही हैं।

Published on:
27 Feb 2019 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर