3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

41 बरस के हुए विवेक ओबेराय, ना की होती ये गलती तो आज उनकी होतीं Miss World ऐश्वर्या

41 बरस के हुए विवेक ओबेराय, ना की होती ये गलती तो आज उनकी होतीं Miss World ऐश्वर्या....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Sep 03, 2017

Vivek Oberoi

Vivek Oberoi

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेराय आज 41 वर्ष के हो गए। 03 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुरेश ओबेराय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चरित्र अभिनेता है। विवेक ने अपने सिने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की। इस फिल्म में विवेक ने नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के लिए सम्मानित किए गए। वर्ष 2002 में ही प्रदर्शित फिल्म साथिया विवेक के कॅरियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक के अपोजिट रानी मुखर्जी थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किए गए। वर्ष 2004 विवेक के कॅरियर के लिए अच्छा वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी सुपरहिट फिल्म मस्ती प्रदर्शित हुई। एडल्ट कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में विवेक ने अपने कॉमिक अभिनय से दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन किया वहीं इसी वर्ष मणिरत्नम की फिल्म युवा में उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला।

वर्ष 2004 में विवेक को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और पूर्व मिस व्लर्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'क्यूं हो गया' में काम करने का अवसर मिला, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2005 में विवेक को शो मैन सुभाष घई की फिल्म किसना में काम करने का अवसर मिला लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी।

वर्ष 2006 में प्रदर्शित विशाल भारद्धाज की फिल्म ओमकारा में विवेक ने एक बार फिर से अपने अभिनय का जौहर दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय गुप्ता की फिल्म शूट आउट एट बडाला में विवेक ने अंडरवर्ल्ड डॉन माया डोलास का किरदार निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किए गए।

वर्ष 2013 विवेक के कॅरियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ग्रैंड मस्ती और क्रिश 3 जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। विवेक ने अपने सिने कॅरियर में लगभग 35 फिल्मों में अभिनय किया। उनके कॅरियर की अन्य फिल्मों में दम, डरना मना है, काल, होम डीलेवरी, प्यारे मोहन, नक्शा, फुल एंड फाइनल, मिशन इस्तानबुल , कुर्बान, प्रिसं, रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2, जिला गाजियाबाद जैसी फिल्में शामिल हैं।

विवेक ओबेराय—ऐश्वर्या राय
‘क्यों, हो गया ना’ की शूटिंग के दौरान विवेक और ऐश्वर्या राय काफी करीब आ गए थे। वे रिलेशनशिप में थे मगर कहानी इतनी भी सीधी नहीं थी। ऐश्वर्या और सलमान खान भी कभी साथ हुआ करते थे और ऐश-विवेक के पैचअप से सलमान डिस्टर्ब से हो गए थे। विवेक ने ऐश को सहारा दिया। सलमान दोनों के करीब आने से परेशान थे। वे ऐश्वर्या को परेशान करते थे, धमकी भरे फोन करते थे। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए विवेक ने एक दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मीडिया से कहा कि उन्हें सलमान से जान का खतरा है और उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस से अनजान ऐश को जब ये सब पता चला तो वे आग-बबूला हो गईं। ऐश ने विवेक से सारे रिश्ते खत्म कर दिए और फिर कभी विवेक से बात नहीं की।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग