19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Birthday Special: रत्ना ने 13 साल बड़े नसीरउद्दीन से की थी शादी,स्टेज के नाटक से प्यार में तब्दील हुई थी दोनो की कहानी

रत्ना पाठक शाह का जन्म 18 मार्च 1957 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां दीना पाठक एक जानी मानी नायिका थीं
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Mar 18, 2018

Ratna Pathak Love Story With Naseeruddin shah

Ratna Pathak Love Story With Naseeruddin shah

रत्ना पाठक फिल्म जगत का वो नाम है जिसने एक्टिंग की दुनिया में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। रोल चाहे जैसे हो वो हर रोल में फिट हो जाती हैं। चाहे जिस तरह का किरदार हो, रत्ना अपने अभिनय से उसमें जान डाल देती हैं। आज वही रत्ना पाठक 60 साल की हो चुकी हैं। रत्ना पाठक शाह का जन्म 18 मार्च 1957 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां दीना पाठक एक जानी मानी नायिका थीं। उनकी बहन सुप्रिया पाठक भी बेहतरीन अदाकाराओं में एक हैं। रत्ना पाठक शाह का नाम लेते ही जहन में 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'इधर उधर' जैसे सीरियल याद आते हैं।

फिल्म 'मंडी', 'मिर्च मसाला', 'जाने तू या जाने न जाने', 'पहेली', 'एक मैं और एक तू',' कपूर एंड सन्स', 'गोलमाल 3' और 'खूबसूरत' जैसी यादगार फिल्में करने वाली रत्ना पाठक ने अपने से 13 साल बड़े मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह से शादी की। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रत्ना और नसीर की पहली मुलाकात 1975 में जूस की दुकान पर हुई थी। तब रत्ना पाठक शाह कॉलेज स्टूडेंट थीं और नसीरुद्दीन शाह FTII से एक्टिंग में ग्रेजुएशन कर रहे थे। रत्ना और नसीरुद्दीन दोनों थिएटर से जुड़े थे ।

सत्यदेव दुबे के निर्देशन में बने नाटक 'संभोग से संन्यास तक' में इन्होंने पहली बार काम किया था। साथ काम करने के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई। इस मुलाकात के बारे में रत्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'यह पहली नजर का प्यार नहीं था। सत्यदेव दुबे ने जब हमें मिलवाया तब मैं इनका सही नाम तक नहीं जानती थी। पहले दिन हम दोस्त भी नहीं थे, दूसरे दिन हमने साथ घूमना शुरू कर दिया था।'

कैटरीना को देखकर शाहरुख को याद आई अपनी सालों पुरानी फिल्म 'डर', कहा-kkk...katrina!!!

पापा सैफ संग गार्डन में मस्ती करने पहुंचे तैमूर, करीना को देख खिलखिला कर हंस पड़े छोटे नवाब

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग