5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Spl : ब्रेकअप से टूट गए थे विवेक ओबेरॉय, मां के कहने पर बेमन से प्रियंका से की मुलाकात फिर शुरू हुई दिलचस्प लव स्टोरी

Vivek Oberoi Birthday : विवेक ओबेरॉय आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं, उन्होंने फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक ने इंडस्ट्री से बना ली थी दूरियां, मां के कहने पर प्रियंका अल्वा से की थी मुलाकात

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Sep 03, 2020

vivek1.jpg

Vivek Oberoi birthday

नई दिल्ली। फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) आज यानि 3 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ओमकारा, शूटआउट एट लोखंडवाला और रक्त चरित्र जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करने वाले विवेक ने कम समय में ही सिल्वर स्क्रीन में अपना जलवा बिखेर दिया था। मगर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया। कहा जाता है कि उनके ब्रेकअप के पीछे सलमान खान (Salman Khan) का हाथ था। उन्होंने विवेक को धमकाया था। इसके बाद से ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे, लेकिन ऐश से ब्रेकअप के बाद विवेक टूट गए थे। उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। तभी मां के कहने पर विवेक प्रियंका अल्वा से मिले थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की दिलचस्प शुरुआत हुई थी।

बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद से विवेक इतना अपसेट थे कि वे और किसी लड़की से मिलना भी नहीं चाहते हैं। मगर उनकी मां यशरोधरा ओबेरॉय चाहती थीं कि वो अपने पास्ट को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ें। शुरुआती दौर में तो वे प्रियंका (Priyanka Alva) से मिलने को भी नहीं तैयार थे, लेकिन बार-बार मां के कहने पर वे बेमन से उनसे मिलने पहुंचे। मगर प्रियंका को पहली नजर में देखते ही विवेक उनकी सादगी के कायल हो गए। कहते हैं कि विवेक से पहली बार मिलने के दौरान प्रियंका ने मेकअप तक नहीं किया था। वो अपने एक्चुअल लुक में ही उनसे मिली थीं। यही चीज विवेक को सबसे ज्यादा पसंद आई।

एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया था कि उन्होंने प्रियंका से मिलने जाने से पहले मां को कहा था कि अगर लड़की उन्हें पसंद आती है तो वे एक साल तक उसे डेट करेंगे, इसके बाद ही आगे कोई फैसला लेंगे। ये कहकर वह प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गए। दोनों की मुलाकात Santa Trinita Bridge पर हुई। यहां विवेक ने अपनी जैकेट जमीन पर बिछाई और दोनों ने उस पर बैठकर घंटों बातें की। प्रियंका की सादगी और रिएलिटी से जुड़ाव देख विवेक इंप्रेस हो गए कि उन्होंने एक साल तक इंतजार करने की बजाय पहले ही शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी 29 अक्टूबर को बैंगलोर में हुई। मालूम हो कि प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी हैं। वह पेशे से एक सोशल वर्कर हैं। शादी के बाद से विवेक और प्रियंका दोनों काफी सोशल वर्क करते हैं। विवेक और प्रियंका का एक बेटा विवान और बेटी अमेया है।