इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से कहा कि अब नींद तोड़िए और सीबीआई जांच कराइए। निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey Tweet) ने ट्वीट करते हुए लिखा, सुशांत के नौकरों ने कहा कि सुशांत ने मरने के पहले उनको वेतन देकर कहा शायद अगले महीने वेतन नहीं दे पाऊंगा, अब सुनने में आ रहा है कि नौकरों के पास 22 लाख रुपये मिले। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी, अब तो नींद तोड़िए महाराज। सुशांत सिंह के लिए CBI कराइए।