22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Black Buck Poaching Case: जोधपुर कोर्ट में पेश हुए सलमान खान, पेशी से मांगी छूट

सलमान को 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में जमानत तो मिल गई थी लेकिन केस अब भी चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 7 May 2018, 11:34 AM IST

Salman Khan black buck poaching case

Salman Khan black buck poaching case

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुश्किलें अभी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उन्हें 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में जमानत तो मिल गई थी लेकिन केस अब भी चल रहा है। जोधपुर की सीजेएम कोर्ट द्वारा सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ दायर सलमान खान की याचिका पर जोधपुर सेशंस कोर्ट में आज पहली सुनवाई हुई।

व्यकितगत पेशी से मांगी छूट
जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के जज चंद्र कुमार सोनगरा ने मामले पर सुनवाई की और अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई तय कर दी। सलमान के वकील ने महेश बोहरा ने अगली सुनवाइयों में सलमान को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट देने के लिए कोर्ट के समक्ष पेटिशन दायर किया है।

दोनों बहनों के साथ पहुंचे
सुनवाई के दौरान कोर्ट में सलमान खान, उनका बॉडी गार्ड शेरा और उनकी दोनों बहनें अलविरा और अर्पिता मौजूद रहीं। सलमान की दोनों बहनें पहले ही कोर्ट पहुंच गई थीं, जबकि सलमान ने कुछ मिनट बाद कोर्ट में एंट्री की।

दरअसल 5 अप्रेल को जोधपुर जिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने करीब 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया था।इस मामले में सह आरोपी अभिनेता सैफ अली खान ,अभिनेत्री नीलम,सोनाली बेन्द्रे और तब्बू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था।सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान को हिरासत में ले लिया गया था,जिसके बाद उन्हें २ दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायिक मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार जोशी ने सलमान खान के खिलाफ सुनाई गई नीचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हे सर्शत जमानत दे दी थी।जमानत मिलने के बाद सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिए गए थे। अब सलमान के वकीलों ने सजा माफ करने को लेकर सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी,इस पर 7 मई को सुनवाई होगी ।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग