बॉलीवुड

20 टेक के बाद भी नहीं हुआ सीन शूट तो डायरेक्टर ने खोया आपा, काट लिया इस अभिनेत्री का हाथ

20 टेक के बाद विधु ने अपना आपा खो दिया और वे गुस्से लाल हो गए। उन्होंने नेहा के बाएं हाथ को काट लिया....

2 min read
Jun 23, 2020
bobby deol

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ( bobby deol ) भले ही फिलहाल ज्यादा फिल्मों में नजर आते हों, लेकिन एक दौर ऐसा भी था कि जब उनकी फिल्में खूब चलती थीं। उनके शुरूआती कॅरियर की तीसरी फिल्म 'करीब' ( Kareeb ) का एक किस्सा काफी चर्चित रहा था। एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा था, 'करीब मेरी तीसरी फिल्म थी और मैं बस संतुलित महसूस करना शुरू कर रहा था। तब नेहा नई-नई थी और विनोद के साथ उनका अनुभव काफी बुरा रहा। वे लगातार चिल्ला रहे थे। लेकिन कोई भी मुझ पर ज्यादा नहीं अकड़ता था, इसलिए शायद मेरे पिता एक मशहूर अभिनेता थे।'

एक्ट्रेस थी कनफ्यूज
बॉबी देओल ने बताया, 'एक सीन के लिए नेहा को पहाड़ से नीचे आना था और मेरी तरफ अपना बायां हाथ आगे बढ़ाना था, लेकिन नेहा बार—बार कनफ्यूज हो रही थी और वो ऐसा नहीं कर पा रही थी। जब कई टेक के बाद भी वे ऐसा नहीं कर पाई तो डायरेक्टर विधु ने कहा कि वह अपने दाएं हाथ पर काट ले। उसने ऐसा ही किया, लेकिन बावजूद इसके वह अगले टेक में गलती कर गई।'

20 टेक के बाद विधु ने खोया आपा
अभिनेता ने बताया, '20 टेक के बाद विधु ने अपना आपा खो दिया और वे गुस्से लाल हो गए। उन्होंने नेहा के बाएं हाथ को काट लिया। मैं ये सब देखकर इतना हैरान हो गया कि कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। बहुत बुरी बात थी, अभिनेत्री डर के मारे कांप रही थीं। लेकिन जो टेक ओके किया गया उसमें उसने दायां हाथ ही आगे बढ़ाया। आप भी फिल्म में देख सकते हैं।'

Updated on:
23 Jun 2020 06:30 pm
Published on:
23 Jun 2020 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर