उस वक्त नान की उम्र केवल 13 साल की थी। अपने पिता की सहायता करने के लिए उन्होंने पेंटिंग का काम करना शुरू किया। उन्होंने फिल्मों के पोस्टर और सड़कों की जेब्रा क्रासिंग को पेंट किया। इस काम के लिए उन्हें 35 रुपए महीना मिला करते थे, जिससे उनका घर चलता था। लेकिन दुख अभी खत्म नहीं हुए थे। नाना जब 28 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया। हालांकि इससे नाना ने खुद को संभाला और आर्ट्स कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने एड एजेंसी में काम करना शुरू किया। जिसके बाद उनकी मुलाकात स्मिता पाटिल से हुई। स्मिता ने उन्हें रवि चोपड़ा से मिलवाया। इसके बाद नाना ने को आज की आवाज फिल्म में काम करने का मौका मिला।