2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुखद: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रियो कपाड़िया का निधन, शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में कर चुके हैं काम

Rio Kapadia Passed Away: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Adarsh Shivam

Sep 14, 2023

bollywood_actor_rio_kapadia_passed_away_today_have_worked_with_shahrukh_khan_in_many_film.jpg

अभिनेता रियो कपाड़िया

Rio Kapadia Passed Away: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रियो कपाड़िया का आज दोपहर 12.30 निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रियो ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरा था। 'दिल चाहता है', 'चक दे इंडिया' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई फिल्मों में रियो दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं।

इंडस्ट्री में गम का माहौल बना हुआ है
एक्टर की मौत के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल बना हुआ है। आखिरी बार वह हाल ही में आई प्राइम वीडियो की शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि केकलां और जिम सारभ स्टारर वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में दिखाई दिए थे। इंडस्ट्री में लोग रियो की एक्टिंग की काफी तारीफ किया करते थे।

रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 15 सितंबर को मुंबई के गोरेगांव में सुबह 11 बजे होगा। रियो के परिवार में इस समय मातम का माहौल छाया हुआ है। परिवार ने सोशल मीडिया पर रियो के अंतिम संस्कार के संबंध में जानकारी शेयर की है।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा में गदर 2 ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सनी देओल ने बाहुबली 2 को भी छोड़ा पीछे

इसके बाद इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। परिवार की बात करें तो रियो के परिवार में उनकी पत्नी मारिया फराह और दो बच्चे अमन और वीर हैं।
रियो कपाड़िया को शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'दिल चाहता है' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया था।

Story Loader