
Parineeti Chopra Raghav Chadha Net Worth
Parineeti Raghav Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के शादी के चर्चे चारों ओर है। दोनों को अक्सर एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया जा चुका है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा की कमाई राघव से काफी ज्यादा है। सूत्रों की मानें तो परिणीति महीने में 40 लाख रुपयों से ज्यादा कमाई करती हैं और उनकी कुल प्रॉपर्टी 60 करोड़ के करीब है। परिणीति बॉलीवुड फिल्मों के अलावा एडवरटाइजमेंट से खूब पैसा कमाती है। इसी के जरिए एक्ट्रेस आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। तो वहीं आप नेता राघव चड्ढा राज्यसभा सदस्य होने के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। राघव की प्रॉपर्टी की बात करें तो चुनाव में नामांकन के वक्त उन्होंने अपनी कुल चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इसके मुताबिक राघव के पास 37 लाख की संपत्ति है और उन पर कोई कर्जा भी नहीं है। इसके अलावा राधव ने चुनाव के दौरान दिए हलफनामे के मुताबिक यह भी जानकारी दी थी कि उनके पास कोई अचल संपत्ति यानी कोई मकान या जमीन नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं परिणीति और राधव के पास प्रॉपर्टी में क्या-क्या है। कहां से यह रुमर्ड कपल करोड़ों की कमाई करता है।
(Bollywood Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Net Worth) एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और वह फिल्मों के जरिए काफी रुपए कमा लेती हैं। परिणीति महीने में 40 लाख रुपयों से ज्यादा कमाई करती हैं और उनकी कुल प्रॉपर्टी 60 करोड़ के करीब है। परिणीति एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा परिणीति के पास तमाम लग्जरी और महंगी कारों का कलेक्शन है। उनकी कार कलेक्शन में ऑडी, क्यू 5, ऑडी ए6, जैगुआर एक्सजेएल जैसी तमाम कारें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल 13ः अयोध्या के ऋषि सिंह विजेता, कौन रहे शो के रनरअप, देखें पूरी लिस्ट
सूत्रों के मुताबिक (Indian politician) राघव चड्ढा (Raghav Chadha Net Worth) के पास कुल 37 लाख की संपत्ति है और उन पर किसी भी तरह का कोई कर्जा भी नहीं है। राघव (member of the Aam Aadmi Party) के पास एक मारूति स्विफ्ट डिजायर कार है और उनके पार 90 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी है जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा। वहीं उन्होंने बॉन्ड्स, डिबेंचर और शेयर्स में भी 6 लाख से ज्यादा इनवेस्ट किए हुए हैं। राघव राजनीति के क्षेत्र में काफी सक्सेसफुल हैं।
जानकारी के मुताबिक राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की कमाई लाखों में तो परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) हैं करोड़ों की मालकिन। रूमर्ड कपल की शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। दोनों का ही करियर अपने-अपने क्षेत्र में सही तरह से चल रहा है। दोनों की नेट वर्थ भी काफी अच्छी है। हो सकता है कि दोनों इस हफ्ते सगाई भी कर लें। इन दोनों के फैंस इस खबर से बेहद खुश है।
यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जल्द होगी इस हफ्ते सगाई, जानें पूरी डिटेल
Updated on:
04 Apr 2023 12:12 pm
Published on:
04 Apr 2023 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
