राखी सांवत फ्लॉन्ट कर रही हैं अपना टैटू
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने नखरों और बोल्डनस की वजह से ड्रामा क्वीन का टैग लेने वाली राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। वैसे तो वो फिल्मों में काम करने से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। रोज़ाना वो अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिन्हें देख राखी के फैंस बोल्ड एंड हॉट जैसे कमेंट देते नहीं थक रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर राखी की वायरल हो रही तस्वीरों में वो बिकनी पहने हुए नज़र आ रही हैं। फोटोज में जो चीज़ सबसे ज्यादा हाई लाइट हो रही है वो है उनका टैटू। पिंक बिकनी में पूल के किनारे बैठी राखी पीछे से कैमरे के सामने पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं बालों में फूल लगाए हुए हैं और आंखों में चश्मा पहने उनका अंदाज काफी कातिलाना लग रहा है। वैसे तस्वीरों को देख साफ जाहिर होता है कि वो अपने फैंस को अपना टैटू दिखाना चाहती हैं। कैप्शन में राखी ने एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है। जिसमें उन्होंने बड़े ही प्यार से अपने सभी चाहने वालों को 'गुड मॉर्निंग' विश किया है।
बता दें लॉकडाउन के दौरान राखी सांवत की ये पुरानी तस्वीरें हैं। वैसे इन दिनों सोशल मीडिया पर राखी अपनी शादी की तस्वीरों की वजह से भी चर्चा में है। हाल में उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थी। जिसमें वो पिंक कलर की साड़ी में बिल्कुल नई दुल्हन के अंदाज में दिखाई दी थीं। उन तस्वीरों में एक शख्स उनका हाथ थामे हुए भी नज़र आ रहा है। लेकिन हमेशा की तरह ही इन तस्वीरों में उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वैसे अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि सच में राखी सांवत की शादी हुई है या फिर हमेशा की तरह ही ये एक मज़ाक है।
Published on:
23 Apr 2020 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
