
Bollywood में हर कोई फिट रहना चाहता है। चाहे वो एक्टर हो या एक्ट्रेस हर कोई, हर उम्र में जवान दिखना चाहता है। इंडस्ट्री के बहुत सारे सितारे हैं जो 50 पार उम्र के बाद भी एक दम फिट हैं। उन्हें देखकर कोई उनकी Real Age का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
इन्हीं सितारों में से एक हैं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ( Rekha )...70 के दशक की रेखा को देखकर आज भी लोग उम्र पता लगाने में धोखा खा जाते हैं। 10 October को 65 साल की होने जा रहीं रेखा ( Rekha Birthday Special ) आज भी बॉलीवुड की ब्यूटी बनी हुई हैं।
क्या आप जानते हैं उम्र के इस पड़ाव में जहां आम लोग चारपाई पकड़ लेते हैं उसमें भी रेखा इतनी फिट और यंग कैसे हैं। फिट और यंग रहने का राज उनकी दिनचर्या है। एक्ट्रेसेज फिटनेस और स्किन के लिए डाइट प्लान ( Rekha Diet Plan ) पर बेहद मेहनत करती हैं वैसे ही रेखा भी मेंटेन रहने के लिए काफी मेहनत करती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा स्पेशल डाइट को फॉलो करती हैं। उनके दिनचर्या के प्लान में एक्सरसाइज सबसे महत्वपूर्ण है। एक्सरसाइज में रेखा रोज योग और मेडिटेशन करती हैं। इसी के साथ दिनभर में बहुत सारा पानी पीना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। रेखा त्वचा का ध्यान रखने के लिए मॉइस्चराइज भी करती हैं।
रेखा Junk Food को अवॉइड कर बिल्कुल सादा खाना खाती हैं। जिसमें कम तेल और मसाले में बनी हुई सब्जियां, दही, चपाती शामिल हैं। वहीं, रात का खाना भी वह आमतौर पर 7 बजे तक खा लेती हैं। इसी के साथ एक हेल्दी नींद लेती हैं। रेखा के फ्रंट वर्क की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म पानीपत में नजर आएंगी।
Published on:
09 Oct 2019 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
