नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के सभी सेलेब्स अपनी पुरानी तस्वीरों को पोस्ट कर अपनी यादों को ताज़ा कर रहे हैं। इस बीच शाहरूख खान ( Shahrukh Khan ) और गौरी खान ( Gauri Khan ) की भी एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। वैसे दोनों की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। गौरी और शाहरूख ( Shahrukh Gauri Love Story ) की लव स्टोरी बी-टाउन की मोस्ट पॉपुलर स्टोरीज में से एक है। वायरल हो रही तस्वीर में दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। खास बात यह भी है कि इस तस्वीर में उनके हाथों में उनका बेटा आर्यन खान ( Son Aryan Khan ) भी दिखाई दे रहा है।