8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के ये दो बड़े स्टार्स जब पकड़े गए होटल रूम में तो करनी पड़ी शादी

होटल में पकड़े जाने की वजह से धर्मेंद्र और हेमा मालिन ने की थी शादी हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने बदला था धर्म
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 13 Oct 2019, 4:48 PM IST

dharmendra and hema malin

नई दिल्ली। ड्रीम गर्ल हेमा माल‍िनी और अभ‍िनेता धर्मेंद्र की लवस्‍टोरी को सुनने के लिए हर कोई बेताब रहता है। ये दोनों एक ऐसे कपल थे जिन्हें दर्शक बड़े पर्दे पर हमेशा साथ देखना चाहते थे। इन दोनों की साथ में सबसे पहली फिल्म जो 1970 में आई थी उसका नाम था शराफत और तुम हसीन मैं जवां मे। इस फिल्म के बाद से धर्मेद्र और हेमा ने साथ में कई फिल्में की लेकिन इसी दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिन कब एक-दूसरे को दिल दे बैठे वो भी नहीं जान पाए। इन दोनों की लवस्‍टोरी काफी दिलचस्‍प है। आपको बता दें कि हेमा मालिन धर्मेंद्र से 13 साल छोटी हैं वहीं धर्मेंद्र हेमा से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने हेमा से धर्म और नाम बदल कर शादी की थी।

लेकिन ऐसा कहा जाता है कि धर्मेंद्र का हेमा से शादी करने के पीछे कुछ और वजह थी। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि मूवी 'शोले' इस फिल्म में धर्मेद्र और हेमा मालिन साथ में दिखाई दिए। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक किस्सा हुआ दरअसल शोले की शूटिंग के दौरान चेन्नई के एक होटल में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ठहरे थे। इसी दौरान डायरेक्ट धर्मेंद्र के कमरे में बिना खटखटाए घुस गए। अंदर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक ही चादर में लिपटे हुए थे। मस्ती मस्ती में निर्देशक साहेब ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ की कुछ तस्वीरें खींच ली। इसके बाद ये तस्‍वीरें सभी के सामने आ गईं और मीडिया में छा गईं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का ये प्यार सभी के सामने आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स यहां तक दावा करती हैं कि इन तस्‍वीरों के सामने आने के बाद ही उन्‍होंने शादी करने का फैसला किया था।

लेकिन जब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया तो पता चला कि अभ‍िनेता धर्मेंद्र की शादी फ‍िल्‍मों में आने से पहले ही प्रकाश कौर से हो चुकी है। वहीं धर्मेंद्र पत्‍नी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे इसलिए उन्‍होंने हेमा से शर्त रखी थी कि वो शादी के बाद अपनी पहली पत्नी प्रकाश, बच्चों और परिवार को नहीं छोड़ेंगे। हेमा ने उनकी ये शर्त मान ली थी। लेकिन हिंदु धर्म के अनुसार मर्द केवल एक ही बार शादी कर सकता है।

धर्मेद्र के लिए ये सबसे मुश्किल घड़ी थी। तभी धर्मेद्र ने फैसला किया कि वो अपना धर्म परिवर्तन करेंगे।उन्होंने हिन्दू होने के चलते मुस्लिम धर्म को कबूल अपनाया। धर्म को अपनाते ही धर्मेंद्र का नाम बदलकर दिलावर हो गया। और फिर हेमा की शादी दिलवार यानी की धर्मेंद्र से हुई। और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।