बॉलीवुड

संजीव कुमार को औरतों पर होता था इस बात का शक, पूरी जिंदगी बिताई अकेले

कॉमेडी से लेकर गंभीर हर तरह के किरदार संजीव कुमार ने बेहद सहजता से निभाए। एक्टिंग के अलावा उनकी मनमोहक मुस्कान ने लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। हालांकि, संजीव कुमार को औरतों पर एक चीज को लेकर शक रहता था।  

2 min read
Sanjeev Kumar

नई दिल्ली। हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार की आज 36वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका 6 नवंबर, 1985 को 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अपने करियर में संजीव कुमार ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से कई ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता था। कॉमेडी से लेकर गंभीर हर तरह के किरदार संजीव कुमार ने बेहद सहजता से निभाए। एक्टिंग के अलावा उनकी मनमोहक मुस्कान ने लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। हालांकि, संजीव कुमार को औरतों पर एक चीज को लेकर शक रहता था।

एक्ट्रेस अंजू महेंद्र ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि संजीव कुमार को हमेशा लड़कियां घेरे रहती थी। कुछ तो उन्हें लंच का डिब्बा देकर अपना बनाने की सोचती थीं। वहीं बहुत सी ऐसी भी लड़कियां थीं जिन्हें संजीव से प्यार हो गया था। हालांकि इतनी सारी औरतों के करीब रहने के बाद भी संजीव कभी शादी नहीं कर पाए। वो जब भी किसी औरत के करीब होते तो लोग उन्हें समझा देते थे कि वो उनसे नहीं बल्कि उनके पैसों से प्यार करती हैं।

इंटरव्यू में अंजू महेंद्र ने बताया था कि जब भी संजीव का नाम किसी लड़की के साथ जुड़ता था कि उनके आस पास के लोग उनसे कहते थे कि ये तो तेरे पैसे के पीछे पड़ी है। लोग ऐसा कहकर उन्हें भड़का देते थे और वह भी इस बात को मान लेते थे। अंजू ने ये भी बताया कि उन्होंने संजीव कुमार से कहा था, 'हरी आप पागल हैं क्या, आप खुद को जज नहीं कर सकते क्या, अगर वो पैसे के लिए भी आपके पीछे पड़ी है तो क्या, अगर आप ऐसा सोचेंगे तो फिर आपकी कभी शादी नहीं हो पाएगी'।

पर्दे पर हमेशा गंभीर रोल करने वाले संजीव कुमार असल जिंदगी में बेहद संजीदा थे। उनका दिल एक्ट्रेस हेमा मालिनी पर आया था। वह उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन धर्मेद्र के कारण उनका रिश्ता टूट गया। उसके बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अकेले ही बिता दी। दरअसल, संजीव कुमार और हेमा मालिनी के बीच धर्मेंद्र आ गए थे। धर्मेंद्र ने हेमा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। हेमा भी उन्हें चाहने लगी थीं ऐसे में उन्होंने संजीव का रिश्ता ठुकराकर धर्मेंद्र से शादी कर ली। हेमा के अलावा उनका अफेयर सुलक्षणा पंडित से भी था लेकिन संजीव ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद सुलक्षणा ने भी जिंदगी भर शादी नहीं की।

Published on:
06 Nov 2021 05:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर