19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Daldal Trailer Released: मुंबई में कत्ल, रहस्यमयी सीरियल किलर और लेडी कॉप का अंदाज – दहला देगा इस सीरीज का ट्रेलर

Daldal Trailer Released: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘दलदल’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है, जिसमें भूमि पेडनेकर एक बिलकुल अंदाज में दिखाई दे रहीं हैं और खौफनाक हत्याओं की जांच कर रही हैं ।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Priyanka

image

Sumit Sharma

Jan 21, 2026

Bhumi Pednekkar Photo

भूमि पेडनेकर फोटो (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

क्राइम थ्रिलर और सीरियल किलर जॉनर पसंद करने वालों के लिए जनवरी 2026 का आखिरी हफ्ता बेहद खास होने वाला है। एक ओर जहां रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी एक बार फिर दमदार और सशक्त किरदार में नजर आने वाली हैं।

वेब सीरीज ‘दलदल’

भूमि पेडनेकर ने अपने करियर में हमेशा अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स चुने हैं। यही वजह है कि दर्शक उनसे हर बार एक मजबूत भूमिका की उम्मीद करते हैं, और भूमि भी उन्हें निराश नहीं करतीं। कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है उनकी अगली वेब सीरीज ‘दलदल’में , जिसका ट्रेलर आज रिलीज किया गया।
वेब सीरीज ‘दलदल’ का ट्रेलर दर्शकों को अपराध, हिंसा और मानसिक उलझनों से भरी एक खौफनाक दुनिया में ले जाता है। करीब 2 मिनट के इस ट्रेलर में मुंबई में सक्रिय एक बेरहम सीरियल किलर, लगातार हो रही हत्याएं और डीसीपी रीता फरेरा की सच्चाई की तलाश को बेहद इंटेंस अंदाज में पेश किया गया है। भूमि पेडनेकर इस सीरीज में एक लेडी पुलिस ऑफिसर डीसीपी रीता फरेरा की भूमिका निभा रही हैं, जो इन कत्लों की कड़ी को जोड़कर सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करती हैं।
ट्रेलर देख कर पता चलता है की इस कहानी में क्राइम थ्रिलर के साथ-साथ साइकोलॉजिकल हॉरर के एलिमेंट्स भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

सीरीज की कहानी एक नॉवेल पर आधारित

‘दलदल’ विश धामिजा के बेस्ट-सेलिंग नॉवेल ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है, जबकि इसको सुरेश त्रिवेणी और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। विक्रम मल्होत्रा इससे पहले भूमि पेडनेकर के साथ ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में काम कर चुके हैं, ऐसे में यह दोनों की साथ में दूसरा प्रोजेक्ट होगा।

कास्ट और ओटीटी रिलीज डेट

वेब सीरीज ‘दलदल’ में भूमि के साथ आदित्य रावल और समारा तिजोरी भी अहम भूमिका में होंगे। यह सीरीज 30 जनवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।