
Boman Irani become grand father again of a little baby girl
बॉलीवुड अभिनेता Boman Irani एक बार फिर दादाजी बन गए हैं। जी हां, उनके बेटे Danish की पत्नी Ria ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बोमन ईरानी के घर एक बेटी हुई है। इस बात की जानकारी खुद बोमन ने शुक्रवार को एक Twitter के जरिए दी।
बोमन ने दानिश और रिया की ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'नवजात बच्ची को गोद में लेने से बेहतर कुछ भी प्यारा नहीं हो सकता, जो जल्द ही ग्रैंड पा कहेगी। बेटे दानिश ईरानी और बहू रिया को बहुत सारा प्यार।'
गौरतलब है कि बोमन ईरानी के बेटे दानिश और रिया साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2016 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था।
दानिश के अलावा बोमन ईरानी और उनकी पत्नी जेनोबिया का एक और बेटा है। बेटे का नाम है केयोज ईरानी। वह भी एक बॉलीवुड अभिनेता हैं। अब तक केयोज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
Published on:
10 Feb 2019 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
