बॉलीवुड

बोनी और अनिल कपूर के रिश्ते में आई दरार, फिल्म से किया बाहर, फिल्ममेकर ने कहा- मेरा ब्रदर मुझसे…

Boney Kapoor - Anil Kapoor: बोनी कपूर और अनिल कपूर दोनों भाई-भाई हैं। लेकिन अब इन भाइयों के रिश्ते के बीच दरार आ गई है, जिसकी वजह 'नो एंट्री' मूवी (No Entry Movie) है। अनिल कपूर की नाराजगी के बारे में खुद बोनी कपूर ने खुलाया किया है। आइए जानते हैं कि बोनी कपूर ने क्या बताया।

2 min read
Mar 30, 2024
Boney Kapoor - Anil Kapoor Fight over 'No Entry' Sequel

Boney Kapoor - Anil Kapoor: 67 साल के अनिल कपूर आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। और अपनी फिटनेस और लुक से युवा एक्टर को टक्कर दे रहे हैं। जबकि बोनी कपूर एक बड़े फिल्ममेकर हैं। अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच भाई का रिस्ता है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।

जब बोनी कपूर ने 2005 में 'नो एंट्री' फिल्म (No Entry Film) बनाई थी, उसमें भी अनिल कपूर की अहम भूमिका थी। अनिल के अलावा इस फिल्म में सलमान खान, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपासा बसु और सेलिना जेटली शामिल थीं। अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसकी कास्टिंग को लेकर अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से नाराज हैं। बोनी कपूर ने खुद ये बात बताई है।

यह भी पढ़ें: 'Crew' ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, पहले दिन टूटे इन फिल्मों के रिकॉर्ड


बता दें कि मूवी 'नो एंट्री' के सीक्वल की कास्टिंग हो गई चुकी है। लेकिन वो ऑनलाइन लीक हो गई, जिसके बाद से ही अनिल अपने भाई बोनी कपूर से नाराज हैं। बोनी कपूर ने कहा कि अनिल कपूर 'नो एंट्री' के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन इसमें स्पेस नहीं है, इसलिए मैंने उन्हें नहीं लिया। लेकिन 'नो एंट्री' के सीक्वल और इसमें एक्टर, एक्ट्रेस के बारे में मैं अनिल कपूर को कुछ बता पाता उससे पहले ही खबर लीक हो गई। जिसकी वजह से अनिल मुझसे नाराज हैं और अभी तक बात नहीं कर रहें।

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में Malaika Arora हुईं प्रेग्नेंट! 7 साल पहले हो चुका है तलाक, देखें Viral फोटो


बता दें कि 'नो एंट्री' के सीक्वल में बोनी कपूर ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ (Varun Dhawan-Arjun Kapoor-Diljit Dosanjh in No Entry Sequel) को कास्ट किया है। बोनी कपूर ने बताया कि वरुण और अर्जुन अच्छे दोस्त हैं। उनकी केमिस्ट्री फिल्म में नजर आ सकती हैं और दिलजीत आज एक बड़े स्टार हैं। मैं इस मूवी को आज के समय के हिसाब से बनाना चाहता था इसलिए मैंने ये कास्टिंग की। लेकिन मेरा भाई अब मुझसे ढंग से बात नहीं कर रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि सब जल्दी ठीक हो जाए।

Published on:
30 Mar 2024 11:29 am
Also Read
View All

अगली खबर