बॉलीवुड

शुक्रवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘ग्रेट इंडियन फैमिली’ पहले ही दिन पस्त, ‘जवान’ ने की अब तक की सबसे कम कमाई

Box Office collection Report: 'जवान' को टक्कर देने के लिए आज विकी कौशल की फिल्म भी रिलीज हो गई है।

less than 1 minute read
Sep 22, 2023

Box Office collection Report Friday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कमाई अब 10 करोड़ के नीचे आ गई है। शुक्रवार को फिल्म ने अब तक का एक दिन का सबसे कम कलेक्शन किया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 16वें दिन, 22 सितंबर को 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद 'जवान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 533 करोड़ हो गया है।

विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर और मनोज पाहवा के लीड रोल वाली 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' आज, 22 सितंबर को रिलीज हुई है। विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना दम नहीं दिखा सकी है। फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ के साथ ओपनिंग की है।

गदर 2 की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' का कलेक्शन अब कुछ लाख तक सिमट गया है। शुक्रवार को अपने 43वें दिन फिल्म ने 25 लाख का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की कुल कुल कमाई अब 522 करोड़ है।

Published on:
22 Sept 2023 04:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर