
Jawan Box Office Collection Day 6: जवान ने रिलीज के पहले पांच दिनों के अंदर करीब 316.66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Box Office Collection Report: जवान ने सोमवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में 75 करोड़ रुपये, पहले शुक्रवार को 53.23 करोड़ रुपये, पहले शनिवार को 77.83 करोड़ रुपये, पहले रविवार को 80.10 करोड़ रुपये, पहले सोमवार को लगभग 30.56 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही जवान ने रिलीज के पहले पांच दिनों के अंदर करीब 316.66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
जानें दुबई और अमेरिका में जवान फिल्म की एक टिकट की कीमत
वेबसाइट टिकटन्यूजडॉटइन के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका में जवान एएमसी थिएटर के लिए टिकट की कीमत $4.89 (मैटिनी टिकट) से शुरू होती है। डिस्काउंट मैटिनी टिकट की कीमतें हर दिन शाम की कीमत से 30% कम हैं। एएमसी थिएटर यूएसए में जवान के लिए मूवी टिकट की वास्तविक कीमत बच्चों के लिए $6.99 और वयस्कों के लिए $8.99 से शुरू होती है। दुबई में जवान मूवी वॉक्स सिनेमाघरों के लिए Standard टिकट की कीमत AED49.00 से शुरू होती है, यानी 1,106.19 भारतीय। जबकि Premium की कीमत 1,467.45 भारतीय है।
यह भी पढ़ें: Jawan vs Gadar 2 box office collection: 4 दिन बाद ही फुस्स हुई 'जवान'; निकल गई जान, 32वें दिन भी Gadar 2 की मची तबाही
ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर है। जवान ने अकेले भारत में ट्रैक किए गए शो के लिए कुल 13,28,247 टिकट बेचे और अपने पांचवें दिन ट्रैक किए गए शो के टिकट बिक्री से कुल 29.30 करोड़ रुपये कमाए।
अनुमान है कि शाहरुख खान की अगुवाई वाली एक्शन-थ्रिलर अपने पहले मंगलवार को लगभग 27.56 करोड़ रुपये की कमाई करेगी, जिससे इसका कलेक्शन लगभग 344.22 करोड़ रुपये हो सकता है।
Published on:
12 Sept 2023 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
