बॉलीवुड

मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘जवान’ की कमाई 500 करोड़ पार, गदर 2-ड्रीम गर्ल 2 हुई रेस से बाहर

Box Office collection Report: शाहरुख की 'जवान' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

less than 1 minute read
Sep 19, 2023
सनी देओल और शाहरुख खान।

Box Office collection Report Tuesday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म वर्किग डेज में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने आज 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 13वें दिन, 14 सितंबर को 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद 'जवान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 506 करोड़ हो गया है।


7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 53 और शनिवार को 77 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 करोड़ की कमाई की। इसके बाद भी फिल्म ने अपना दबदबा कायम रखा और 13 दिन में ही 500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए। वही वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा फिल्म ने कमा लिए हैं।

गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' का कलेक्शन अब कुछ लाख तक सिमट गया है। मंगलवार को अपने 40वें दिन फिल्म ने 45 लाख का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की कुल कुल कमाई अब 520 करोड़ है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने 26वें दिन, 19 सितंबर को 33 लाख का कलेक्शन किया है। 'ड्रीम गर्ल 2' का इंडिया में कुल कलेक्शन अब 104 करोड़ है।

Updated on:
19 Sept 2023 04:30 pm
Published on:
19 Sept 2023 04:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर