3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवान के आगे विक्की कौशल की नई फिल्म हुई ढेर, 545.58 करोड़ के आगे द ग्रेट इंडियन फैमिली’ फेल

Box Office collection Report: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और सनी देओल की फिल्म गदर 2 और जवान ने और सभी फिल्मों की लंका लगा दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
the_great_indian_family_jawan.jpg

जवान तीसरे शुक्रवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहली पसंद बनी रही।

Box Office collection Report Saturday: शाहरुख खान की फिल्म जवान जबसे 7 सितंबर, 2023 को रिलीज हुई है, कमाई के मामले में कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक अलग ही इतिहास रच दिया है।

'जवान', विक्की कौशल की नई फिल्म की रिलीज के बावजूद, अपने तीसरे शुक्रवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहली पसंद बनी रही। 'द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 1.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं शाहरुख की जवान ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार और रविवार को भी शाहरुख-एटली की फिल्म के लिए एक और शानदार वीकेंड होगा। अपने तीसरे शुक्रवार तक, जवान ने भारत में 533.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding: प्रियंका चोपड़ा के घर में आई आफत, परिणीति की शादी में नहीं होंगी शामिल!
विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को रिलीज हुई है।

'द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली' की कहानी

वेद व्यास त्रिपाठी उर्फ भजन कुमार (विक्की कौशल) एक रूढ़िवादी हिंदू परिवार में, बलरामपुर में रहते हैं। पंडित होने के बावजूद उनमें सामान्य जीवन जीने की चाहत है, जिसे वह अपने दोस्तों की संगति में पूरा करते हैं। एक मोड़ पर उन्हें एक सिख लड़की (मानुषी छिल्लर) से प्यार हो जाता है। एक रात एक लेटर से पता चलता है कि भजन कुमार हिंदू नहीं बल्कि जन्म से मुस्लिम है। तीर्थयात्रा पर गए अपने ब्राह्मण पिता को छोड़कर, भजन को अपने घर में लगभग सभी से नफरत मिलने लग जाती है, और वह अपना घर छोड़कर मुस्लिम बनने का फैसला करता है।

Story Loader