4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धा कपूर की ‘चालबाज इन लंदन’ नहीं है श्रीदेवी की फिल्म का रीमेक, डायरेक्टर ने दी सफाई

मशहूर फिल्म डायरेक्टर पंकज पराशर ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'चालबाज इन लंदन' का ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को कास्ट करने की बात कही थी। जिसके बाद से खबरें सामने आने लगी थी। ये फिल्म दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' का सीक्वल है। जिस पर डायरेक्टर ने सफाई देते हुए फिल्म को लेकर कई बातों को साफ किया है।

2 min read
Google source verification
Chaalbaaz In London is not a remake of sridevi film

Chaalbaaz In London is not a remake of sridevi film

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग और शानदार फिल्में आज भी दर्शकों की पहली पसंद हैं। श्रीदेवी बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती, अदाकारी और चुलबुलेपन की वजह से दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। जिसमें से एक थी 'चालबाज' फिल्म। इस फिल्म में श्रीदेवी डबल रोल प्ले करती हुईं दिखाई दी थीं। श्रीदेवी की एक्टिंग की देखने के बाद फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी। फिल्म में श्रीदेवी संग सुपरस्टार रजनीकांत और सनी देओल थे। वहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' का एक बार फिर से बनाया जाएगा। जानें पूरी सच्चाई क्या है।

'चालबाज' का सीक्वल नहीं 'चालबाज इन लंदन'

खबरों की मानें तो फिल्म 'चालबाज' को डायरेक्टर पंकज पराशर नए रूप में बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम होगा 'चालबाज इन लंदन।' ऐसे में श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' से इस फिल्म की तुलना की जानी लगी। जिस पर डायरेक्टर पंकज पराशर ने सफाई देते हुए कहा कि 'ये फिल्म चालबाज का सीक्वल नहीं है बल्कि ये एक नई कहानी है। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साइन किया है।' एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में पंकज पराशर ने कहा कि 'चालबाज इन लंदन आज के जमाने पर आधारित फिल्म होगी।

जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

फिल्म में 'चालबाज' के गाने को नए साउंड ट्रैक के साथ यूज किया जाएगा। साथ ही फिल्म को 'चालबाज' से भी बेहतर बनाने की पूरी मेहनत की जाएगी। पंकज पराशर ने यह भी बताया कि 'वो इस साल के आखिर तक में फिल्म की शूटिंग को शुरू कर देंगे। पंकज पराशर ने ये भी कहा कि जब उन्होंने चालबाज बनाई थी तो उससे पहले सीता और गीता, राम और श्याम जैसी फिल्में बन चुकी थीं।'

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी की मौत के जिम्मेदार थे Boney Kapoor! करीबी रिश्तेदार ने ही लगाए थे कई गंभीर आरोप

'चालबाज' को बताया श्रीदेवी की विरासत

'चालबाज इन लंदन' बनाने जा रहे डायरेक्टर पंकज पराशर ने फिल्म चालबाज को श्रीदेवी की विरासत बताया। जिसके साथ उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। डायरेक्टर ने कहा कि 'वो पूरी कोशिश करेंगे कि वो एक बेहतर फिल्म बनाएं। साथ ही उन्होंने माना कि चालबाज इन लंदन को लेकर लोग श्रद्धा कपूर की तुलना श्रीदेवी संग करने लगे हैं, लेकिन जब वो फिल्म देखेंगे तो उन्हें मालूम चलेगा कि इसकी जरूरत नहीं है।'

यह भी पढ़ें- जया प्रदा और श्रीदेवी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती थीं

श्रीदेवी की फिल्म से ज्यादा दिखाई देगा एक्शन

फिल्म 'चालबाज इन लंदन' को डायरेक्टर पंकज पराशर खुद के लिए एक बड़ी चुनौती मानते हैं। इसलिए उन्होंने ये साफ किया कि 'वो चालबाज फिल्म का रीमेक नहीं बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए वो नई स्टारकास्ट को कास्ट करेंगे। फिल्म में नई कहानी के साथ सब कुछ नया होगा। श्रीदेवी की 'चालबाज' के मुकाबले इसमें बहुत ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा।'

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग