नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक बॉनी कपूर ( Boney Kapoor Birthday ) आज 65 साल के हो चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी उनकी पुरानी फिल्मों का क्रेज दर्शकों में देखने को मिलता है। बॉनी कपूर जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को सुर्खियों में रहे। उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहे हैं। यही नहीं बॉनी कपूर पर उनकी ही पत्नी श्रीदेवी ( Sridevi Death ) की मौत का आरोप तक लग चुका है। जिसके बाद से उन पर कई उंगलियां खड़ी हो गई थीं। हैरानी की बात यह थी कि यह आरोप उनके ही करीबी ने लगाया था।