बताया जाता है कि सुनील दत्त एक बार नरगिस को बचाने के लिए आग में कूद गए थे। जी हां, यह घटना फिल्म 'मदर इंडिया' ( Mother India ) के दौरान घटी थी। शूटिंग के दौरान सेट पर भीषण आग लग गई थी और नरगिस में उसमें फंसी हुई थीं। सेट पर खड़े सभी क्रू मेंबर आग में जाने से काफी घबरा रहे थे। यह देखते हुए सुनील दत्त अपनी जान की परवाह ना करते हुए फट से धधकती हुई आग में कूद गए। वह सही सलामत नरगिस को आग से बचाकर लेकर आए।