जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार और कियारा अडवाणी ( Kiara Advani ) की फिल्म लक्ष्मी को 'तमिल रॉकर्स' ( Tamilrockers ) नाम की साइट ने तय समय से पहली ही डिजिटली रिलीज़ कर दिया था। जिसकी वजह से ही निर्माताओं ने समय से पहले ही फिल्म को रिलीज़ करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यदि मेकर्स फिल्म को जल्द रिलीज़ नहीं करते तो उन्हें काफी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता था। फिल्म को देखने वालों की संख्या डिज्नी हॉटस्टार ( Disney Hotstar )पर काफी कम हो जाती।