नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) बेशक अपनी फ्लॉप फिल्म्स, एक्टिंग और कम काम होने के चलते ट्रोलर्स का निशाना बन जाते हो, लेकिन इस एक्टर काफी बिज़ी हैं। उनकी एक नहीं बल्कि कई फिल्म जल्द ही आने वाली हैं। फिलहाल, इन दिनों वह फिल्म 'लूडो' ( Ludo ) के प्रोमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्मों की शूटिंग के साथ अभिषेक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। यही नहीं अगर कोई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है। तो वह भी अपने जबरदस्त जवाबों सबकी बोलती बंद कर देते हैं। जैसा की इस बार भी हुआ है।