
Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है।
Chandrayaan-3 Moon Landing भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है।
आज हर जगह चांद को लेकर ही कई बातें की जा रही हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में भी चांद का एक अहम रोल रहा है। हिंदी फिल्मों में पुराने टाइम से ऐसे कई गाने बने हैं, जिनमें चांद शब्द का इस्तेमाल किया गया है। चांद को अक्सर खूबसूरती की मिसाल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये गाने फिलिंग्स को बयां करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट माने जाते हैं। मस्ती, प्यार और रोमांस की खूबसूरती को बताने वाले ये गाने खूब फेमस भी हुए हैं। आइए आपको बताते हैं चांद पर बने बॉलीवुड के कुछ फेमस गानों के बारे में।
चांद छुपा बादल में
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल में' काफी फेमस है। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक गाने में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।
गली में आज चांद निकला
फिल्म 'जख्म' का गाना 'गली में आज चांद निकला' लोगों के बीच काफी फेमस है। इस गाने को बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। इस गाने को बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट पर फिल्माया गया है। ये गाना कई लोगों की प्लेलिस्ट में मौजूद है।
चांद सी महबूबा हो मेरी
हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टर मनोज कुमार और एक्ट्रेस माला सिन्हा की फिल्म 'हिमालय की गोद में' का गाना 'चांद सी महबूबा हो मेरी' काफी फेमस सॉन्ग है। ये फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी लेकिन इसका ये गाना आज भी काफी पॉपुलर है। लोग आज भी इस सॉन्ग को गुनगुनाते हुए नजर आते हैं।
चांद सिफारिश
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस काजोल स्टारर फिल्म 'फना' का 'चांद सिफारिश' गाना सुपरहिट हुआ था। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फना' के इस गाने को लोग आज भी गुनगुनाते हुए नजर आते हैं। ये गाना बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान ने गाया है।
चौदहवीं का चांद हो
मोहम्मद रफी की आवाज में 'चौदहवीं का चांद हो' गाने को आज भी गोल्डन सॉन्ग कहा जाता है। ये गाना बॉलीवुड के सदाबहार गानों में से एक है। ये गाना साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'चौदहवीं का चांद' का है। इस गाने में हिंदी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस वहीदा रहमान और एक्टर गुरुदत्त नजर आए थे।
Published on:
23 Aug 2023 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
