5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिल्ड्रेन्स डे पर बॉलीवुड स्टार्स ने शेयर की अपने बच्चों की क्यूट तस्वीरें, देखें एक झलक

चिल्ड्रेन्स डे पर बॉलीवुड स्टार्स ने शेयर की अपने बच्चों की क्यूट तस्वीरें, देखें एक झलक....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 14 Nov 2017, 6:32 PM IST

inaaya_khemu

inaaya_khemu

आज देशभर में चिल्ड्रेन्स डे का जश्न मनाया जा रहा है, इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। 14 नंबवर यानी चिल्ड्रेन्स डे पर हाल में मां बनी सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपने फैन्स के साथ अपनी बेटी इनाया एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। सोहा ने इनाया को 29 सितंबर को जन्म दिया था। हालांकि, अब तक इस जोड़ी ने अपनी बेटी को मीडिया से छिपाकर रखा था, लेकिन आखिरकार आज उन्होंने अपनी क्यूट बेटी के दीदार फैंस को करवा ही दिया। इस जोड़े ने अपनी बेटी इनाया की तस्वीर साझा कर फैंस को बाल दिवस की बधाइयां दी है।

चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर अनेक बॉलीवुड स्टार्स ने अपने बचपन की या अपने बच्चों की तस्वीर जारी की है। सनी लियोनी, सोफी चौधरी, अर्जुन कपूर , दीया मिर्जा, अर्पिता खान शर्मा ने अपने फैंस को बाल की बधाई दी है। बी—टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स तैमूर को उनके पिता सैफ ने सबसे कीमती तोहफा गिफ्ट में दिया है। वैसे तो तैमूर की उम्र अभी प्लास्टिक के खिलौने से खेलने की है, लेकिन सैफ चिल्ड्रेन्स डे मौके पर अपने छोटे नवाब तैमूर को 1.30 करोड़ की कार गिफ्ट कर डाली।

Happy Children's day!! Conquer the world with your love and light little ones!!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

बता दें कि तैमूर अली खान अगले महीने 20 दिसंबर को एक साल का होने जा रहा है। हालांकि पहले अफवाहें थीं कि उनकी मम्मी करीना कपूर तैमूर के पहले जन्मदिन पर पेप्गा पिग थीम वाली पार्टी के लिए उत्सुक थी। लेकिन हाल में उनकी मौसी करिश्मा कपूर ने खुलासा किया था कि तैमूर का पहला जन्मदिन केवल परिवार सदस्यों और सेलेक्टेड फ्रेंडस के बीच मनाया जाएगा।

जैसा कि आपको मालूम है कि अमृता सिंह के तलाक लेने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद सैफ-करीना का निकाह 2012 में हुआ। पिछले साल दिसंबर में जोड़ी के बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ था।

Cousins n their babies cousins 🕺🏻🕺🏻🕺🏻👯

A post shared by Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) on

Today is our day ! Happy children’s day to all my friends - ❤️Ahil

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन