Choreographer Punit Pathak Engaged Girlfriend Nidhi Mooni Singh
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच कई सेलेब्स की शादी और सगाई करने की खबरें सामने आ रही हैं। जहां कुछ समय पहले Bahubali फेम Rana Daggubati की सगाई और शादी सुर्खियों में बनी रही। वहीं अब इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड Nidhi Mooni Singh से सगाई कर ली है। दोनों ही लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। Punit Pathak ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने सगाई की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जो काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर उनके परिवारजन, बॉलीवुड की हस्तियां और उनके फैंस उन्हें खूब बाधाइंयां दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Punit J Pathak (@punitjpathakofficial) on
टीवी के पॉपुलर गेम शो khatron ke khiladi season 9 के विनर रहे चुके Punit ने अपनी सगाई की तस्वीरों को पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सगाई की इस बात की जानकारी दी। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक खास संदेश भी लिखा। जिसमें उन्होंने लिखते हुए बताया- हमेशा की शुरूआत करने के लिए! मेरी छठी इंद्री तुम हो। उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहा है। जहां Nidhi पीले और लाल रंग की इंडियन आउटफीट और मिनिमल में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं Punit हरे रंग की फ्लोरल प्रिंट की शेरवानी में दिखाई दिए।
Punit और Nidhi की सगाई की खबर सुनते ही कोरियोग्राफर Geeta Kapoor, Remo D'souza, Terence Lewis, ने उन्हें मुबारकबाद दी। साथ ही एक्टर Varun Dhawan ने भी उन्हें बधाई दी। बात दें Punit Varun संग फिल्म Street Dancer 3 में काम कर चुके हैं। वहीं छोटे पर्दे के सितारे Bharti Singh, Harsh Limbachiya, Jasmin Bhasin, के साथ-साथ कई और हस्तियों ने भी उन्हें सगाई के लिए बधाई दी। बात दें Punit ने Dance India Dance से अपने डांस करियर की शुरूआथ की थी। जहां से उन्होंने बेहतरीन डांसर के रूप में पहचान मिली। आज वह कई डांस रियलिटी शो को जज कर रहे हैं।
Published on:
27 Aug 2020 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
