4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब एक-एक कर Chunky Pandey खोलने लगे पिछले जनम से जुड़े राज, बताया क्या करते थे काम, कैसे हुई थी मौत

चंकी पांडे अपने जमाने के बेहचरीन कलाकारो में से एक हैं। इन्होंने जो किरदार निभाए उन्हें हमेशा के लिए अमर कर दिया। हालांकि लंबे वक्त से एक्टर बड़े पर्दे से दूर हैं। इन दिनों एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अपने पिछले जन्म के राज खोलते नजरआ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
chunky pandey raaz pichhle janam ka episode clip viral tells how he died

chunky pandey raaz pichhle janam ka episode clip viral tells how he died

ये वीडियो 2010 में आए सीरियल 'राज पिछले जनम का' है। चंकी पांडे एक बार इस शो का हिस्सा बने थे ये वीडियो उसी दौरान का है। इस शो के होस्ट रवि किशन थे। इस शो के दैरान एक्टर ने अपने पिछले जनम से जुड़े राज खोले। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ह रहा है। लोग वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

वीडियो में चंकी पांडे ब्रिटिश रूल के वक्त की बात करते दिख रहे हैं। डॉक्टर उनसे पूछती हैं, ये सोना आपको कहां ले जाना है तो वह कहते हैं, गोवा। अंग्रेज लड़की है, गोरी है। पूछा जाता है कि उसका नाम क्या है तो वह बताते हैं, रेबेका। वह बताते हैं कि उनकी शिप पर अटैक हो जाता है और वह मर जाते हैं।

अब लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग वीडियो पर कमेंट करके इस शो के दिनों की यादें ताजा कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा बचपन में ये शो देखा करते थे।

एक अन्य ने लिखा है, चंकी पांडे अपनी जिंदगी में एक बार ही सही, क्या ऐक्टिंग की है।

एक यूजर ने लिखा है, मैं ये एपीसोड्स देखा करता था और सोचता था कि ये स्क्रिप्टेड नहीं असली हैं।

आपको बता दें कि इस शो का प्रसारण 2010 में नैशनल टेलीविजन पर किया गया था। शो में डॉक्टर तृप्ति जैन लोगों को उनके पिछले जनम में ले जाती थीं। वहीं शो के होस्ट रवि किशन थे। इसमें कई सेलेब्स ने अपने पुराने जनम को लेकर कई राज खोले थे। शो का नाम था' राज पिछले जनम का'। कुछ लोगों ने शो पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। शो ज्यादा समय के लिए नहीं चला था।