7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान राम-सीता का मजाक उड़ाने पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर FIR, गृह मंत्री पर भी की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

भगवान राम-सीता पर कॉमेडियन ने की आपत्तिजनक टिप्पणी (Controverisal statement) कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) पर FIR दर्ज अपने शो में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर भी कसा था तंज

2 min read
Google source verification
photo_2020-04-21_10-38-59.jpg

नई दिल्ली | कॉमेडियन अपनी कॉमेडी करते वक्त कई बातें ऐसी बोल जाते हैं जो कुछ लोगों को बुरी लग जाती हैं। हालांकि सब मजाक के तौर पर कहा जाता है लेकिन कई बार इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के साथ जो अपने स्टैंडअप कॉमेडी वीडियोज़ यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। मुनव्वर के खिलाफ जॉर्जटाउन पुलिस ने भगवान राम-सीता (Ram-Sita) और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी (Controverisal statement) किए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस शिकायत को एक वकील आशुतोष मिश्रा पुलिस में दर्ज कराया है।

हाल ही में मुनव्वर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक स्टैंडअप कॉमेडी वीडियो अपलोड किया था जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने शो में धार्मिक भावनाओँ को आहत करने वाली टिप्पणी की है। दरअसल, मुनव्वर ने अपने शो में भगवान राम-सीता पर कुछ जोक्स मारे थे। उन्होंने माधुरी दीक्षित के गाने मेरा पिया घर आया.. की बात करते हुए भगवान राम का नाम लिया था फिर एक दो तीन.. गाने से राम जी के वनवास की बात को जोड़ दिया था। कहा था कि सीता जी ने सोचा कि माधुरी दीक्षित 13 करूं इंतज़ार इसलिए कर रही हैं क्योंकि राम जी का वनवास 14 वर्ष का था। इसी पर अब बवाल मच गया है। पुलिस का कहना है कि मुनव्वर के वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जा रहा है, कई जगह इसे प्रसारित किया जा रहा है।

इतना ही नहीं मुनव्वर के एक अन्य कॉमेडी वीडियो में देवी-देवताओं के नाम से गाने बनाकर लोगों को ठेस पहुंचाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। देश में कई जगहों पर लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। वहीं पुलिस ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अब इसपर कार्रवाई की जा रही है।वैसे भी पूरे देश में आजकल रामायण और महाभारत का माहौल फिर से छाया हुआ है। दर्शक शो को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं, सालों की टीआरपी को रामायण ने तोड़ दिया है। ऐसे वक्त में लोगों की भावनाएं और भी ज्यादा जुड़ गई हैं। बता दें कि मुनव्वर फारूकी स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और उनके शोज़ यूट्यूब पर अक्सर आते रहते हैं।