बॉलीवुड

नेहा कक्कड़ को शख्स ने जबरन किया था ‘Kiss’, कंटेस्टेंट की हरकत देख जज भी रह गए थे दंग

आज बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का 33वां जन्मदिन है। इस मौके पर नेहा से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जानें।

2 min read
contestant Forcibly kissed singer neha kakkar on indian idol 12 stage

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का आज 33वां जन्मदिन है। नेहा कक्कड़ अपनी शानदार आवाज़ के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। सभी जानते हैं कि कड़ी मेहनत के बाद ही नेहा कक्कड़ ने मुकाम हासिल किया है। एक वक्त था जब नेहा और उनके भाई-बहन जगारण में गाना गाकर अपने घर का गुज़रा किया करते थे। इन दिनों को याद कर नेहा को अक्सर शो के स्टेज पर इमोशनल होते हुए भी देखा गया है। नेहा आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। वहीं एक बार नेहा संग रियलिटी शो में एक शख्स ने बदतमीजी कर दी थी। जिसे देख सभी हैरान हो गए थे।

सरेआम अनजान शख्स ने कर दिया था नेहा को किस

नेहा कक्कड़ शो इंडियन आइडल के सीज़न 11 को जज कर रही थीं। शो में हिस्सा लेने एक शख्स ऑडिशन देने आया। तभी उसने जबरन नेहा कि किस कर दिया। नेहा संग हुई इस घटना ने सबको हैरान कर के रख दिया था। साथ ही जब यह खबर सोशल मीडिया पर आई तो सभी का कहना था कि वहां पर आदित्य नारायण और बाकी जज विशाल ददलानी और अनु मलिक भी बैठे थे।

ऐसे में कैसे इस शख्स की इतनी हिम्मत हो गई। इस घटना के बारें में नेहा कभी भी कोई बात नहीं की। लेकिन उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।

हिमांश कोहली संग थीं रिलेशनशिप में

शो में नेहा अक्सर अपने इमोशनल अंदाज की वजह से भी लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं। वैसे आपको बता दें नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली संग अफेयर के चलते भी खूब चर्चाओं में बनी थी। एक वक्त था जब नेहा हिमांश कोहली को डेट कर रही थीं और दोनों ही सभी के सामने भी अपने रिश्ते को कबूल कर लिया था।

लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस दौरान नेहा पूरी तरह से टूट गई थीं। उन्होंने उनके परफॉर्मेंस के दौरान रोते हुए भी देखा जाता था। ब्रेकअप के बाद नेहा और हिमांश ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

रोहनप्रीत सिंह संग की शादी

बीते साल लॉकडाउन में ही नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत संग शादी कर ली। आज नेहा रोहन संग काफी खुश हैं। दोनों की जोड़ी भी उनके फैंस को काफी पसंद आती है। रोहन नेहा संग कई क्यूट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में दोनों का लेटेस्ट सॉन्ग भी रिलीज़ हुआ है। जिसे काफी पसंद किया गया।

Published on:
06 Jun 2021 11:41 am
Also Read
View All

अगली खबर