8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coolie No 1 Trailer: ‘कुली नंबर 1’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

'कुली नंबर 1' का ट्रेलर हुआ रिलीज मेकर्स ने छिपाए लाइक और डिसलाइक के नंबर ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Nov 2020, 2:39 PM IST

coolie_no_1_trailer.jpg

Coolie no 1 trailer

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में वरुण धवन का वहीं पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में डांस, रोमांस, मस्ती, कॉमेडी और एक्शन का फुल डोज डाला गया है।

ट्रेलर में वरुण धवन ने गोविंदा के लुक और मिथुन चक्रवर्ती के डायलॉग कॉपी करते दिख रहे हैं। वहीं, सारा अली खान का ट्रेलर में काफी कम रोल देखने को मिला है। एक्टर परेश रावल सारा के पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं। लेकिन ट्रेलर के रिलीज होते ही फैंस ने फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। साथ ही, वरुण धवन और सारा अली खान को भी यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

एक यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सारा और वरुण धवन के बीच लड़ाई चल रही है कि कौन सबसे ज्यादा ओवरएक्टिंग कर सकता है।' अभिषेक नाम के यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर देखने के बाद मेरे मन में गोविंदा सर के लिए रिस्पेक्ट और बढ़ गई है। सिर्फ वो ही हैं कुली नंबर 1।' अमरजीत मलिक नाम के यूजर लिखते हैं, 'नो स्टोरी, नो लॉजिक, नो ऑरिजनल सॉग्स ऊपर से ओवरएक्टिंग का ओवरडोज़। यह फिल्म हाउसफुल 2 का पार्ट 2 लग रहा है।' बता दें कि फिल्म के ट्रेलर वीडियो से लाइक और डिसलाइक के ऑप्शन को हाइड किया गया है। इसे लेकर भी यूजर्स मेकर्स को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

फिल्म में वरुण धवन, सारा अली खान के अलावा परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे एक्टर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 1 मई को थियेटर्स में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज को टालना पड़ा। यह फिल्म साल 1995 में आई 'कुली नंबर 1' का रीमेक है। इसमें गोविंदा, करिश्मा कपूर और दिवंगत एक्टर कादर खान लीड रोल में थे।