3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपक तिजोरी से शिवानी मांग रही हैं हर महीने एक लाख रुपए

दीपक तिजोरी की शादीशुदा जिंदगी में आया भूचाल, शिवानी मांग रही है हर माह एक लाख....

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 05, 2017

Deepak Tijori

Deepak Tijori

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में बने हुए हैं। उनकी पत्नी शिवानी बेटी की परवरिश के लिए हर महीने एक लाख रुपए की मांग कर रही हैं। यह ज्यादा पुरानी बात नहीं है, जब खबर आई थी कि दीपक तिजोरी को उनकी पत्नी ने घर से बाहर निकाल दिया था। पत्नी ने तलाक और मुआवजे के लिए केस भी दर्ज कराया था, तब पता चला कि दीपक कानूनन शिवानी के पति नहीं हैं। दरअसल शिवानी ने दीपक से शादी करने से पहले अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया था।

इसके बाद शिवानी ने दीपक के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जो फिलहाल कोर्ट में है। दीपक के करीबी सूत्रों का कहना है कि दीपक मुश्किल से ही घर में घुस पाते हैं और शिवानी उन्हें केवल एक कमरा इस्तेमाल करने देती हैं। ऐसे में दीपक अक्सर पीजी में या अपने दोस्त के साथ रहते हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader