1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deepal Shaw Birthday: सनी लियोनी से पहले ये एक्ट्रेस थी बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’,बोल्ड- हॉट अंदाज के लाखों थे दीवाने

Deepal Shaw Birthday: सनी लियोनी (Sunny Leone) को बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से जाना जाता है। क्या आपको पता है कि सनी से पहले बॉलीवुड की बेबी डॉल कौन थीं?  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 21, 2024

deepal_shaw.jpg

बॉलीवुड की ओरिजिनल बेबी डॉल दीपल शॉ

Deepal Shaw Birthday: सनी लियोनी को बॉलीवुड में कई लोग बेबी डॉल के नाम से जानते हैं। सनी से पहले इस एक्ट्रेस को बॉलिवुड का बेबी डॉल कहा जाता था। आज यानी 21 फरवरी को ये एक्ट्रेस अपना बर्थडे मना रही हैं। इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस का जन्म 21 फरवरी,1986 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। एक्ट्रेस ने 2004 में मिस इंडिया (Miss India) ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट किया था। एक्ट्रेस फाइनल राउंड तक वह पहुंची थीं। उनके माता-पिता बचपन से ही उन्हें गाने के लिए किया है। उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ गाने का भी शौक है।


हम बात कर रहे हैं 2000 के समय की फेमस एक्ट्रेस दीपल शॉ (Deepal Shaw) की। दीपल शॉ आज यानी 21 फरवरी को अपना 38वां जन्मदिन मन रही हैं। सनी लियोनी से पहले दीपल शॉ (Deepal Shaw) को बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' माना जाता था। 2004 में बॉलीवुड के अंदर पुराने हिंदी गानों को रीमिक्स करके म्यूजिक एलबम बनाने का दौर चला था। उस दौरान दीपल ने 'कभी आर कभी पार' गाने पर अपने हॉट एंड बोल्ड डांस से सभी को दीवाना बना दिया था। उनका यह गाना काफी हिट हुआ था। उनकी इस म्यूजिक एलबम का नाम 'बेबी डॉल' था, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था और इस एलबम के बाद से लोग उन्हें 'बेबी डॉल' के नाम से जानने लगे।

यह भी पढ़ें: ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में हुआ निधन, TV इंडस्ट्री में छाया मातम


दीपल ने फिल्म 'अ वेडनसडे' में एक मीडिया रिपोर्टर का रोल किया था। वह 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' और 'कलयुग' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। दीपल शॉ ने अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी। भले ही वह फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हों, मगर वह अभी भी मॉडलिंग और विज्ञापन के नजर आती हैं।