
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पैरेंट्स बनने वाले हैं
Deepika Padukone- Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके इस खबर की पुष्टी की थी। रणवीर ने प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट के बाद पहली बार दीपिका के साथ फोटोज शेयर की हैं।
रणवीर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वो दीपिका के साथ पोज दे रहे हैं। रणवीर व्हाइट सूट में डैपर लुक में हैं। दीपिका ब्लैक कलर की ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने गले में ग्रीन कलर का नेकलेस और ईयररिंग्स पहना है। बता दें की अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन दोनों इसी तरह तैयार हुए हैं, ये लुक अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करके दिखाया है। रणवीर ने कैप्शन में ब्लैक हार्ट का इमोजी दिया और दीपिका को टैग किया। इन फोटोज में कपल काफी ग्लो कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर लोग कपल के प्रेग्नेंट होने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने लिखा, क्लासिक ब्यूटी। एक यूजर ने लिखा, पॉवर कपल ऑफ बॉलीवुड। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रेग्नेंसी ग्लो रियल है। तीसरे यूजर ने लिखा, दीपिका जूनियर और रणवीर जूनियर। चौथे यूजर ने लिखा, आपका बेबी बंप देखने का इंतजार रहेगा। वहीं फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी की कमेंट में भरमार देखने को मिली है।
Published on:
02 Mar 2024 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
