
deepika padukone and ranveer singh honeymoon plan
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कल कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की। शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। आज यानि 15 नवंबर को ये जोड़ा सिंधी रीति-रिवाजों से शादी करने वाला है। आज की डेकोरेशन लाल रंग के फूलों से की जा रही है। बता दें शादी के बाद दोनों के हनीमून प्लेन को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।
पहले खबर थी कि दोनों शादी के तुरंत बाद हनीमून प्लान नहीं करेंगे। लेकिन हाल में हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, दोनों अपने काम पर लौटने से पहले एक छोटा सा हनीमून प्लान करने का फैसला किया है। हनीमून से लौटकर दोनों अपनी फिल्मों में बिजी हो जाएंगे।
गौरतलब है कि जल्द ही रणवीर सिंह जोया अख्तर की 'गुली बॉय' और रोहित शेट्टी की 'सिंबा' फिल्म में नजर आएंगे। सिंबा में रणवीर के अपोजिट सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हैं। वहीं अगर दीपिका के वर्कफ्रं
की बात करें तो वह मेघना गुलजार की एसिड सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म में लीड रोल निभाने वाली हैं।
Published on:
15 Nov 2018 09:31 am
