
बॉलीवुड की पद्मावती यानी दीपिका पदुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी अपनी विवादित फिल्म पद्मावत को लेकर तो कभी रणवीर सिंह से अपनी शादी को लेकर वे विवादाें में रह चुकी हैं।

लेकिन अबकी बार माजरा कुछ आैर है। इस बार वे एक एेसे शख्स काे लेकर सोशल मीडिया पर छाईं हैं जाे कि उनकी जिंदगी में बहुत माइने रखता है। आइए बात दें कि आखिर वो इंसान कौन है?

ये कोई और नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण हैं। आपको बता दें कि 2 फरवरी को दीपिका की छोटी बहन अनीशा का जन्म दिन था। दीपिका ने अपनी बहन को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी।

अनीशा दीपिका से पांच साल छोटी हैं। वहीं अनीशा एक बेहतरीन गोल्फ प्लेयर हैं। अनीशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। बॉलीवुड की सुपर स्टार दीपिका एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही बहुत अच्छी बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं।

वहीं अनीषा पादुकोण भी स्पोर्ट्स के लिए कॉलम भी लिखती हैं। इससे पहले दीपिका अपने पिता को मिले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड को लेकर इतनी खुश हुईं कि उनके आंखों से आंसू तक छलक गए।