
एक्ट्रेस मोनिका बेदी (IMDb)
Monica Bedi Fall In Love With Underworld Don:बॉलीवुड में 90 के दशक की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज जन्मदिन है। आज इस खास मौके पर हम आपको बताने वाले है कि आखिर क्यों ये 90S की फेमस एक्ट्रेस गुमनामी में चली गई। कैसे मोनिका बेदी को एक अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से प्यार हो गया और उन्हें प्यार की सजा भुगतनी पड़ी। इतना ही नहीं कई साल तक विदेशी जेल में रहीं और करियर भी बर्बाद हो गया और एक एक क्रिकेटर के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा बटोरती रहीं।
मोनिका बेदी पंजाब के रहने वाली है। उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम बॉबी है। 1979 में उनका परिवार नॉर्वे चला गया, जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। दरअसल, शुरुआत में मोनिका बेदी को एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी, उन्हें डांस ज्यादा पसंद था और वे शास्त्रीय नृत्य सीखने के लिए मुंबई आईं और गोपी गुरु से नृत्य सीखना शुरू किया। एक नृत्य सत्र के दौरान, दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार ने उनकी टैलेंट को निखारने का मौका दिया।
साथ ही, उनके नृत्य से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें अपने बेटे कुणाल गोस्वामी के साथ फिल्म 'किरीतामन' में लॉन्च किया। मनोज कुमार ने मोनिका बेदी को 3 साल के लिए कॉन्ट्रेक्ट किया। इस अनुबंध के तहत, उन्हें किसी अन्य प्रोडक्शन की फिल्म करने की अनुमति नहीं थी और बाद में प्रोडक्शन सक्सेस नहीं हुआ और मोनिका ने उनसे अनुबंध से फ्री होने का मांग की। साथ ही, मनोज मान गए और फिर उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स की तलाश शुरू कर दी।
इसके बाद मोनिका की पहली फिल्म 'ताज महल' बड़ी हिट साबित हुई, जिसके वजह से उन्हें तेलुगु फिल्मों से और भी ऑफर मिले। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने जल्द ही बॉलीवुड निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्होंने सैफ अली खान के साथ 'सुरक्षा' (1995) से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। इंडस्ट्री में उनका कोई मजबूत सहारा नहीं था, इसलिए मोनिका ने बिना किसी प्लानिंग के कई फिल्में साइन कर लीं और दुर्भाग्य से, 'आशिक मस्ताने', 'खिलौना', 'एक फूल तीन कांटे' और 'तिरछी टोपीवाले' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, जिससे उनके करियर पर असर पड़ा। इस दौरान उन्होंने भारत और विदेश में कई स्टेज शो भी किए।
बता दें, दुबई में अपने एक शो के दौरान मोनिका की मुलाकात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से हुई और उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। अबू ने अपने लोकप्रियता से मोनिका को फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माताओं और निर्देशकों से मिलवाया और उन्हें 'प्यार इश्क और मोहब्बत', 'तड़ा' और 'जोड़ी नंबर 1' जैसी फिल्मों में काम मिला। एक दिन अचानक मोनिका ने अबू सलेम के साथ रहने के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। 2002 में दोनों पुर्तगाल गए, लेकिन फर्जी दस्तावेजों का यूज करके देश में एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार हो गए। भारत प्रत्यर्पित होने से पहले उन्होंने पुर्तगाल की जेल में लगभग ढाई साल बिताए। फिर सीबीआई अदालत ने मोनिका को 5 साल की सजा सुनाई, जिसे बाद में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने घटाकर 3 साल कर दिया।
पूरा करियर बर्बाद और जेल की सजा पूरी करने के बाद, मोनिका बेदी ने 'बिग बॉस 2' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लेकर कमबैक करने की कोशिश की। उन्होंने 'सरस्वतीचंद्र' और 'बंधन' जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया। इसके अलावा, उन्होंने 'रोमियो रांझा', 'सिरफिरे' और 'बंदूकन' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी एक्टिंग किया। मोनिका अभी भी स्टेज शो करती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ अपडेट शेयर करती रहती हैं।
Updated on:
18 Jan 2026 11:32 am
Published on:
18 Jan 2026 11:32 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
